CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smriti Mandhana Marriage : स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच बर्फ पिघली? दोनों परिवारों की ‘सीक्रेट’ मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Smriti Mandhana Marriage : स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच बर्फ पिघली? दोनों परिवारों की ‘सीक्रेट’ मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

By Newsdesk Admin
09/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल । सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब भारतीय महिला क्रिकेट की ‘गोल्डन गर्ल’ स्मृति मंधाना और मशहूर संगीतकार पलाश मुच्छल को लेकर एक ऐसी खबर सामने (Smriti Mandhana Marriage) आई है जिसने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच आई दूरियों और टूटी हुई शादी की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब एक ताज़ा वीडियो ने पूरी कहानी ही बदल दी है।
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में स्मृति के पिता और पलाश की बहन, मशहूर सिंगर पलक मुच्छल को एक साथ देखा गया है। इस मुलाकात के बाद अब कयासों का बाजार गर्म है कि क्या दोनों परिवारों के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है और क्या ये रिश्ता एक बार फिर पटरी पर लौट रहा है?

पलक मुच्छल ने छुए पैर, फैंस बोले- ‘ये तो नई शुरुआत है!’ (Smriti Mandhana Marriage)
मुम्बई के एक पॉश रेस्टोरेंट के बाहर हुई इस मुलाकात ने सबको इसलिए चौंका दिया क्योंकि इसमें संस्कारों और सम्मान की एक झलक दिखी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पलक मुच्छल ने जैसे ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को देखा, उन्होंने बड़े ही आदर के साथ उनके पैर छुए। इतना ही नहीं, पलक के पति और म्यूजिक कंपोजर मिथुन भी वहां मौजूद थे, जो स्मृति के पिता को कार तक छोड़ने आए। इस गर्मजोशी भरी मुलाकात को देखकर फैंस अब ये मानने लगे हैं कि जो शादी पिछले साल नवंबर में टूटने की खबर आई थी, शायद उसे बचाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस वीडियो की टाइमिंग को लेकर अब भी बहस जारी है कि ये हालिया है या पुराना, लेकिन इसने मंधाना-मुच्छल फैंस के चेहरे पर खुशी जरूर ला दी है।

पुरानी कड़वाहट और धोखे के आरोपों का क्या?
याद दिला दें कि 23 नवंबर 2025 को होने वाली इस ग्रैंड शादी के अचानक टूटने ने सबको हैरान कर दिया था। उस वक्त स्मृति ने खुद सोशल मीडिया पर प्राइवेसी की मांग करते हुए अलगाव की पुष्टि (Smriti Mandhana Marriage) की थी। बाद में इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब स्मृति के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश पर धोखे के गंभीर आरोप लगाए थे। दावों और पलटवार के बीच ये रिश्ता बुरी तरह से बिखरता हुआ दिखा था, जहां पलाश ने इन सभी बातों को कानूनी तौर पर गलत बताया था। लेकिन अब जब दोनों परिवारों के बड़े सदस्य आपस में मिल रहे हैं, तो सवाल उठना लाजिमी है कि क्या स्मृति और पलाश ने पुरानी बातों को भुलाकर एक-दूसरे को दूसरा मौका देने का मन बना लिया है?

क्या फिर बजेंगी शादी की शहनाइयां?
फिलहाल न तो मंधाना परिवार और न ही मुच्छल परिवार की तरफ से इस मुलाकात पर कोई आधिकारिक बयान (Smriti Mandhana Marriage) आया है। क्रिकेट और संगीत जगत के इस बहुचर्चित कपल के भविष्य को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। लेकिन जिस तरह से पलक मुच्छल और स्मृति के पिता के बीच केमिस्ट्री दिखी, उसने उन ट्रोल्स और कयासों को फिलहाल शांत कर दिया है जो केवल कड़वाहट की खबरें फैला रहे थे। अब देखना यह होगा कि क्या यह मुलाकात किसी नई तारीख के ऐलान की आहट है या फिर यह सिर्फ एक औपचारिक मेल-मिलाप था। फैंस तो बस यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही इस ‘लव स्टोरी’ का कोई सुखद अंत देखने को मिले।

Raipur T20 Match : रायपुर में 23 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड T20 का महामुकाबला, टिकट बिक्री और दरों का पूरा ब्यौरा
Big blow to KKR : स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोटिल होकर IPL 2026 से बाहर
अब छत्तीसगढ़ में 1 मई नहीं 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, जनप्रतिनिधियों और पालकों की मांग पर आ गया आदेश
पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा खेत में बेहोश मिले, सिर में खून का थक्का, हालत गंभीर!
Satish Shah Death News: सिनेमा जगत में छाया मातम, अनुपम खेर और चंकी पांडे की आंखें हुईं नम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?