CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी खबर : पूर्व IAS अनिल टूटेजा की गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति, ACB और ED से मांगा स्पष्टीकरण, अगली सुनवाई 5 नवंबर को

बड़ी खबर : पूर्व IAS अनिल टूटेजा की गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति, ACB और ED से मांगा स्पष्टीकरण, अगली सुनवाई 5 नवंबर को

By Newsdesk Admin
21/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट ने आज छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई है। न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी और पूछताछ में दिखाई गई जल्दबाज़ी पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

आज न्यायमूर्ति ओका ने मामले की सुनवाई के दौरान अधिकारियों के समन जारी करने और गिरफ्तारी की समय-सीमा पर सवाल उठाते हुए कहा कि 20 अप्रैल 2024 को शाम 4:30 बजे ACB ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उसी दिन दोपहर 12 बजे ED ने समन जारी कर दिया। बाद में फिर दूसरा समन जारी किया गया और पूरी रात आरोपी से पूछताछ की गई। इतनी जल्दबाज़ी क्यों की गई? उन्होंने यह भी पूछा कि यदि ACB पहले से पूछताछ कर रही थी तो ED के लिए दूसरा समन जारी करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? न्यायमूर्ति ओका ने कहा कि ACB के अधिकारियों ने अनिल टुटेजा को ED कार्यालय क्यों पहुँचाया? अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समन के जारी होने और सेवा का समय स्पष्ट रूप से बताएं और यह भी बताएँ कि उन्हें कैसे पता चला कि टुटेजा ACB कार्यालय में थे। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने अधिकारियों की ओर से दलील देते हुए कहा कि अनिल टूटेजा स्वेच्छा से ED कार्यालय आए थे और उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से आए, उनके साथ कोई जोर- जबरदस्ती या मारपीट नहीं हुई। अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति ओका ने कहा‌ कि हम अपराध की प्रकृति पर नहीं, बल्कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। इतनी जल्दबाज़ी तो गंभीर IPC मामलों या आतंकवाद मामलों में भी नहीं होती।
अदालत ने पूरी रात चली पूछताछ को “अक्षम्य” करार दिया और अधिकारियों से पूछा कि वे यह बताएं कि ACB कार्यालय में पूछताछ के दौरान ED के समन क्यों जारी किए गए? अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समन के जारी होने और सेवा का समय स्पष्ट रूप से बताएं और यह भी बताएँ कि उन्हें कैसे पता चला कि तुटेजा ACB कार्यालय में थे।

राजू ने यह स्वीकार किया कि अधिकारियों ने शायद अधिक उत्साह में कानून के नियमों का पालन नहीं किया होगा लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि प्रक्रिया में त्रुटि के आधार पर आरोपी को राहत नहीं दी जानी चाहिए। यदि अधिकारी ने समन देने के नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया तो भी यह गंभीर आर्थिक अपराध के आरोपी को छूट देने का आधार नहीं बन सकता।

टूटेजा की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देते हुए उनकी रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हम यह कह रहे हैं कि गिरफ्तारी गलत है और हम रिहाई चाहते हैं। सिंघवी ने तर्क दिया कि रात भर पूछताछ करना और टुटेजा को अवैध रूप से हिरासत में रखना कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है। अदालत ने ASG को शुक्रवार तक एक विस्तृत शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया है, जिसमें PMLA अधिनियम की धारा 50 के तहत समन की सेवा और तुटेजा को सुबह-सुबह ED कार्यालय ले जाने की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट हो। न्यायमूर्ति ओका ने कहा कि यदि यह उचित रूप से स्पष्ट नहीं किया गया, तो हमें इन प्रक्रियाओं पर सख्त रुख अपनाना पड़ेगा।

अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि टूटेजा को जमानत के लिए आवेदन करना चाहिए था, जो एक उपयुक्त कदम होता। अब इस मामले की सुनवाई 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे होगी, जिसमें अदालत गिरफ्तारी और पूछताछ से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से विचार करेगी।

Jal Jeevan Mission Dhamtari : धमतरी जिले में जल जीवन मिशन बना मिसाल
Covid : 24 घंटे के दौरान 5335 नये मरीजों की पहचान , कोविड संक्रमित मामले 25 हजार के पार
डोंगरगढ़ में सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश:चेहरे-सिर पर लाठी-पत्थर से मारने के निशान, पुलिस जांच में जुटी
पंजाब से पकड़े गए जसबीर का बड़ा खुलासा! पाकिस्तान पुलिस का पूर्व इंस्पेक्टर है मास्टरमाइंड
CG शराब घोटाला : निरंजन दास के बाद आज गिरीराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और यश गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aamir Khan Death Threat
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, आमिर खान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Aamir Khan Death Threat

Rajnandgaon Road Accident
Rajnandgaon Road Accident : ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, 8 घायल

Rajnandgaon Road Accident

Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 18 जुलाई।…

Temple Donation
Temple Donation :  राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल, बोली, आखिर किससे मांगा जाएगा हिसाब

गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के…

Essay Competition
Essay Competition :  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बच्चों ने दिखाई ऐसी प्रतिभा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया

गरियाबंद में शनिवार को स्कूलों का माहौल कुछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?