CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Police Action : जिलाबदर बदमाश के साथ जश्न मनाना पड़ा भारी, आरक्षक सस्पेंड

Durg Police Action : जिलाबदर बदमाश के साथ जश्न मनाना पड़ा भारी, आरक्षक सस्पेंड

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share
Durg Police Action
Durg Police Action

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल : दुर्ग-भिलाई में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़ा करने वाला मामला (Durg Police Action) सामने आया है, जहां एक आरक्षक को जिलाबदर अपराधी के साथ जन्मदिन मनाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद एसपी दुर्ग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक नितिन सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया।

Contents
  • वायरल VIDEO बना सबूत
  • ड्रग्स केस में जा चुका है जेल
  • SP ने जारी किया निलंबन आदेश

वायरल VIDEO बना सबूत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Durg Police Action) में आरक्षक को जिलाबदर बदमाश के साथ जन्मदिन मनाते देखा गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह राजपूत का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

इस घटना (Durg Police Action) ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस अपराधी पर जिले से बाहर रहने का आदेश है, उसके साथ पुलिसकर्मी का जश्न मनाना गंभीर मामला माना जा रहा है।

ड्रग्स केस में जा चुका है जेल

बताया जा रहा है कि जिस बदमाश के साथ वीडियो वायरल (Durg Police Action) हुआ है, उसे कुछ समय पहले ही ड्रग्स मामले में पुलिस जेल भेज चुकी है। वायरल वीडियो में आरक्षक का भांजा भी नजर आ रहा है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं।

SP ने जारी किया निलंबन आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दुर्ग ने तत्काल लिखित आदेश जारी कर आरक्षक को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई (Durg Police Action) साफ संकेत देती है कि पुलिस विभाग इस तरह के मामलों में सख्त रुख अपनाने के मूड में है। इस तरह दुर्ग-भिलाई में सामने आया यह मामलापुलिस और अपराधियों के बीच संदिग्ध संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Breaking News : कोयला-महादेव सट्टा नहीं शराब घोटाले से जुड़े हैं ED छापे के तार, भिलाई से दिल्ली तक मचा बवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बिल्डर अजय चौहान, ट्रांसपोर्टर संदीप सहित गब्बर के ठिकाने भी खंगाल रही ईडी
मैथेमेटिक्स डे के पहले दिन तात्कालिक भाषण और puzzle क्विज में 10 कॉलेज के स्टूडेंट्स ने की भागीदारी, 31 को क्विज बाद कुलसचिव के हाथों प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन
Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन
विधायक Rikesh के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात, Supela में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला “हार्स राइडिंग ट्रैक” वैशाली नगर में हर्ष की लहर, खेल प्रेमियों ने कहा – “Thanku विधायकजी”
Vaishali Nagar News: बौद्ध समाज ने किया विधायक प्रतिनिधि रीना चौहान का सम्मान, “MLA रिकेश सेन के नेतृत्व में वैशाली नगर के हर समाज के उत्थान और विकास का दिलाया भरोसा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में ग्रामीण महिलाएं…

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?