CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026

Contents
  • गिरफ्तार आरोपी
  • आरोपियों से जब्त सामग्री
  • दोनों आरोपी आदतन अपराधी
  • अवैध कारोबार के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : एसपी

धमतरी। आईपीएल सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुरूद थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन ऐप के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी अपने मोबाइल फोन में BLISSEXCH ऐप के जरिए रुपये का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जीवन यादव (40 वर्ष), निवासी – पुराना बस स्टैंड, कुरूद
  2. कौशल साहू (31 वर्ष), निवासी – कारगिल चौक, कुरूद

आरोपियों से जब्त सामग्री

  • 2 मोबाइल फोन व 1 आईफोन (लगभग ₹85,000)
  • नगद ₹20,500
  • सफेद रंग की अर्टिका कार (क्रमांक CG-05 AP-8457, कीमत लगभग ₹4,00,000)
    कुल जब्ती: ₹5,05,500

दोनों आरोपी आदतन अपराधी

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुरूद में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं बीएनएस की धारा 112, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी है। जीवन यादव के खिलाफ पहले से जुआ एक्ट, धमकी और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं, वहीं कौशल साहू के खिलाफ भी जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

अवैध कारोबार के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : एसपी

गौरतलब है कि हाल ही में सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने भी सिहावा चौक में दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से ₹83,000 नकद जब्त किए गए थे। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 6 प्रकरणों में ₹1.39 लाख से अधिक की राशि जब्त की गई थी। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं…? पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल
Cold Wave Alert North Chhattisgarh: उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिन कंपकंपाने वाली ठंड, 6 जिलों के चुनिंदा इलाकों में शीतलहर, फिर बदलेगा मौसम
Breaking News : दुर्ग भिलाई के शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी विकास समिति के अध्यक्षों की हुई घोषणा, वैशाली नगर कालेज में पार्षद विनोद अध्यक्ष बने
शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार, आज ही ईडी पेश करेगी कोर्ट में
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल:बिहार-गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाले यात्री होंगे परेशान; 16 अगस्त से 24 दिन तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा…

Abhijeet Deepke Ink Attack
Abhijeet Deepke Ink Attack : महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस कर रही पूछताछ

Abhijeet Deepke Ink Attack

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

MBBS Seats
MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी

पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों विद्यार्थियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?