CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SI पर रिश्वत का आरोप: 10 हजार लेकर केस दबाया, ऑडियो वायरल के बाद सस्पेंड

SI पर रिश्वत का आरोप: 10 हजार लेकर केस दबाया, ऑडियो वायरल के बाद सस्पेंड

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तैनात सब इंपेक्टर अजय कुमार सिंह पर 10 हजार रुपए लेकर केस दबाने का आरोप है। लेन-देन से जुड़ा ऑडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने SI को सस्पेंड कर दिया है। मामला सिटी कोतवाली का है।

यह मामला महिला और उसके पति पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव के नाम सामने आए हैं, जो कि भाजपा समर्थित हैं। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित परिवार पर ही केस दर्ज कर दिया और उसी केस को दबाने के नाम पर रिश्वत ली गई।

इस मामले में डीएसपी का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं अब इस मामले में राजनीतिक रूप ले लिया है। पीड़ित परिवार के समर्थन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना भी सड़क पर उतर आई है। कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने रैली निकाली। उनका कहना है कि एसआई पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पीड़िता ममता किरण यादव ने इस पूरे मामले में आवेदन देकर एसपी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि होली के दिन (4 मार्च) उनके साथ और उनके पति के साथ मारपीट की गई। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है और पति नंदकुमार यादव को आरोपी बना दिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सोहन ध्रुव (जनपद अध्यक्ष) और प्रवीण यादव (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) जनप्रतिनिधि होने के कारण उन्हें संरक्षण प्रदान किया गया। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस ने केस रफा-दफा करने का दबाव बनाया और रिश्वत की डिमांड की।

पीड़िता का कहना है कि एसआई अजय सिंह ठाकुर ने 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी और कहा कि 10,000 रुपए पहले देने होंगे और बाकी 10,000 रुपए काम होने के बाद। इस मामले में थाना प्रभारी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

एसआई को निलंबित करने से न्याय नहीं मिलेगा

ममता यादव का कहना है कि कार्रवाई देर से हुई है। सिर्फ एसआई को निलंबित करने से न्याय नहीं मिलेगा। महिलाओं पर अत्याचार करने वाले नेताओं और उन्हें संरक्षण देने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले नेताओं पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे प्रदर्शन करेंगे।

पहला ऑडियो: पैसे लेने की बात, काम नहीं होने की शिकायत

वायरल पहले ऑडियो में पीड़िता के पति नंदकुमार यादव एसआई से सवाल करता सुनाई देता है कि 10 हजार मांगे थे, दे दिए, फिर भी काम नहीं हुआ, हमें अंदर जाना पड़ा। इस पर एसआई कथित तौर पर जवाब देते हैं कि पैसा उन्हें नहीं मिला, बल्कि पूरा पैसा डीएसपी ने लिया है और वही पूरा मामला देख रहे हैं।

दूसरा ऑडियो: पैसे वापसी का भरोसा और ‘ऊपर’ तक लिंक

दूसरे ऑडियो में किरण यादव से बातचीत सामने आई है, जिसमें उप निरीक्षक “नंदू जी” का जिक्र करते हुए फोटो लाने को कहते हैं। जब महिला 10 हजार वापस दिलाने की बात करती है, तो एसआई कथित तौर पर कहते हैं“आ जाओ, डीएसपी से मिलवा दूंगा, पैसा वहीं है, वापस दिलवा देंगे।”

जांच डीएसपी को सौंपी

हालांकि ऑडियो वायरल होने के बाद प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है और डीएसपी को जांच सौंपी है। उन्हें 7 दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार
Bar Nawapara Tiger Sighting : डेढ़ साल बाद बार नवापारा के जंगल में दिखा बाघ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य
Elephant Attack Chhattisgarh : हाथियों के हमले में ग्रामीण की मौत, मवेशी तलाशते वक्त हुई दुखद घटना
ताला तोड़ 45 हजार उड़ाने वाला गिरफ्तार, 3 महीने छिपा रहा
चमत्कार! सोते समय युवक के ऊपर चढ़ा सांप, 30 मिनट तक दबाए रखा फन – जानिए फिर क्या हुआ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh : सुरक्षा हटाने पर हाईकोर्ट की दो टूक, विरोध प्रदर्शन को नहीं माना जान का खतरा

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा…

Abhijeet Deepke Ink Attack
Abhijeet Deepke Ink Attack : महिला ने फेंकी स्याही, पुलिस कर रही पूछताछ

Abhijeet Deepke Ink Attack

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

MBBS Seats
MBBS Seats : सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची, बड़ी जानकारी

पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों विद्यार्थियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?