CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत पाक के बीच सीजफायर के बाद जम्मू कश्मीर में सुधरे हालात, गांव कब वापस लौटेंगे कैंपों में रहने वाले लोग?

भारत पाक के बीच सीजफायर के बाद जम्मू कश्मीर में सुधरे हालात, गांव कब वापस लौटेंगे कैंपों में रहने वाले लोग?

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

India Pakistan Ceasefire News: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव में कमी आई है. जम्मू से लगे सीमावर्ती जिलों में गोलीबारी और एयर स्ट्राइक पर रोक से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है. श्रीनगर के लाल चौक पर दुकानें खुलने से लोगों की चहल पहल फिर से दिखाई देने लगी हैं. इसका सीधा असर यह हुआ कि सीमावर्ती क्षेत्रों में​ फिर से जिंदगी पटरी पर लौटने की संभावना बढ़ गई है.

सतर्कता के लिहाज से सोमवार को स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस बीच भारतीय सेना ने सोमवार (12 मई) को बताया कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय एवं पाकिस्तानी सेनाओं के बीच कोई संघर्ष नहीं देखा गया. सेना के अधिकारी ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण की स्थिति है.’’

रविवार को नहीं मिली किसी अनहोनी की सूचना

भारतीय सेना ये ये भी कहा, ‘‘किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. रविवार की रात हाल के दिनों में पहली शांतिपूर्ण रात रही.’’

‘बातचीत का नतीजा सार्थक रहा तो गांव लौटेंगे कैंपों में रहने वाले लोग’

सीजफायर के बाद बदले हालात को देखते हुए जम्मू के सीमावर्ती इलाकों से विस्थापित और कैम्पों में रह रहे लोग वापस प्रशासन ने वापस उनके गांव भेजने पर फैसला लिया है, लेकिन ऐसा तभी किया जाएगा जब सोमवार को पाकिस्तान और भारत के बीच DGMO लेवल की बातचीत का सकारात्मक होगा. ऐसा होने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें सीमा से सटे इलाकों का दौरा करेंगी. गांवों को पहले सैनिटाइज किया जाएगा. गांव में अगर कोई लाइव बम मिला तो उसे डिफ्यूज किया जाएगा. उसके बाद ही लोगों को कैंप से गांवों में वापस भेजा जाएगा.

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में छह मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचों को नष्ट कर दिया था. उसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन उन्हें ऐसा करना महंगा पड़ा. ऐसा इसलिए कि भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक और उसके कई आतंकी लॉन्च पैड सहित सीमावर्ती पोस्टों को भी ध्वस्त कर दिया.

इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए सहमति बनने की घोषणा की थी. इसके बाद शनिवार रात को पाकिस्तानी सेना ने कुछ देर इस सहमति का उल्लंघन किया था.

दीदी का पड़ोसी बोला- लिंग परिवर्तन करवाओ तभी मैं तुमसे… फिर कर गया ऐसा कांड
राजा रघुवंशी केस में अब 3 नए किरदारों की एंट्री, भाई बोला- बदल जाएगी पूरी कहानी… बहू सोनम पर कही ये बात
बिना इजाजत बार-बार दिल्ली न भागें… अधिकारियों पर बरसे सीएम योगी
CG Reservation News : सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला तय करेगा छत्तीसगढ़ की सैकड़ों भर्तियों का भविष्य…!
‘कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद को बंद कर देना चाहिए’, ऐसा क्यों बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semicon 2.0
Semicon 2.0 : केंद्र के तीन बड़े फैसलों पर सीएम साय का स्वागत, बोले- छत्तीसगढ़ में निवेश, रोजगार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : केंद्र सरकार द्वारा…

Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में
Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट में लापरवाही के संकेत

Ram Mandir donation case

Mount Everest Success
Mount Everest Success : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

छत्तीसगढ़ की बेटी और जांजगीर-चांपा जिले की पर्वतारोही…

Railway Modernization 
Railway Modernization  : छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात, 17 जुलाई को नए स्वरूप में खुलेंगे सरोना और बालोद स्टेशन

छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करने की…

Education Department Inquiry
Education Department Inquiry : 50 हजार रिश्वत और अवैध वसूली की शिकायत, जांच खत्म… लेकिन कार्रवाई गायब

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के प्रभारी विकासखंड शिक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?