CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vedanta plant accident: कांग्रेस ने बताया घोर लापरवाही, निष्पक्ष जांच की मांग

Vedanta plant accident: कांग्रेस ने बताया घोर लापरवाही, निष्पक्ष जांच की मांग

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share


Contents
  • बैज बोले-हम नहीं जाते तो हो जाती लीपापोती
  • हर 3 महीने में एक बड़ा औद्योगिक हादसा : Vedanta plant accident
  • आदिवासियों के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है यूसीसी
  • कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण की पक्षधर : Vedanta plant accident


बैज बोले-हम नहीं जाते तो हो जाती लीपापोती

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल | रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वेदांता पावर प्लांट में 3 दिन पहले हुए हादसे को घोर लापरवाही का नतीजा बताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस का जांच दल वहां नहीं जाता तो मामले में लीपापोती हो जाती. हादसे पर सरकार को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए. (Vedanta plant accident)

हर 3 महीने में एक बड़ा औद्योगिक हादसा : Vedanta plant accident

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री सत्य नारायण शर्मा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ वेदांता पावर प्लांट के मुद्दे को लेकर मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं. बीजेपी सरकार बनने के बाद हर 3 महीने में एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो रहा है. ढाई साल में 300 से ज्यादा लोगों की औद्योगिक दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है.(Vedanta plant accident)

हादसे के बाद वेदांता पावर प्लांट के निरीक्षण का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि कांग्रेस जांच दल ने अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की. मौके पर भयावह स्थिति नजर आई. लोगों में दहशत का माहौल है. बंद पड़े एथेनॉल प्लांट को वेदांता ने खरीदा, साल भर पहले शुरू किया.(Vedanta plant accident)

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद प्लांट को चालू करने से पहले जरूरी है कमीशनिंग, लेकिन मौके पर जंग लगी मशीनों के साथ खराब पार्ट्स ही नजर आए, नए पार्ट्स नजर नहीं आए. बॉयलर ब्लास्ट से हुई मौतें सवाल उठता है कि क्या प्रेशर लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा था? वाटर लेवल इंडिकेटर की स्थिति भी संदिग्ध थी.(Vedanta plant accident)

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पावर प्लांट हादसे को लेकर कहा कि 20 लोगों की मौत हुई हैं लेकिन बहुत ही सामान्य धाराओं में एफआईआर दर्ज है. घर बैठे ही उनकी जमानत हो जाएगी. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गैर जमानती धाराएं नहीं लगानी चाहिए. उन्होंने दोषियों पर बीएनएस की धारा 105 के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह बड़े उद्योगपतियों के समक्ष सरकार का सरेंडर हैं.(Vedanta plant accident)

नेता प्रतिपक्ष ने घटना की जांच सीनियर आईएएस के माध्यम से कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि एफआईआर में जांच के साथ ही पूरा संदर्भ होना चाहिए. इसके साथ उन्होंने न्यायिक जांच की जरूरत बताते हुए कहा कि हाई कोर्ट के सिटिंग जज के जरिए न्यायिक जांच पूरी करा ली जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटनाएं हो रही है. हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा बर्न यूनिट का निर्माण कराया जाए.(Vedanta plant accident)

आदिवासियों के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है यूसीसी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यूसीसी (यूनिफार्म सिविल कोड) को आदिवासियों के अधिकारों पर डाला डालने जैसा बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी निवासरत हैं. ग्राम सभा को पावर दिया गया है, पेशा एक्ट लागू है. सरकार एक कानून लागू करेगी तो आदिवासियों का अधिकार कैसे सुरक्षित रहेगा. यूसीसी तो उनके अधिकारों पर डाका डालने जैसा होगा.

उन्होंने कहा कि यहां कई ऐसी जनजातियां हैं, जिनको राष्ट्रपति से संरक्षण प्राप्त है. यूसीसी के माध्यम से उनके अधिकारों को छिनने का काम होगा. सरकार जल जंगल जमीन को बेचने का काम कर रही है. उन्होंने शंका जाहिर की कि कहीं अपने चहेते उद्योपतियों को लाभ देने के लिए तो कहीं यूसीसी लागू नहीं किया जा रहा है.

बैज ने कहा कि आदिवासियों की जमीन आदिवासी ही खरीद सकता है. सरकार आदिवासियों के अधिकार को समाप्त करना चाहती है. सरकार कभी आदिवासी की चिंता नहीं करती. प्रदेश के चारों तरफ हाहाकार मचा है. सरकार छत्तीसगढ़ को उजड़ना चाहती है, ऐसा कांग्रेस होने नहीं देगी. संविधान कानून में सबको अपना अधिकार है. किसी के अधिकार को छिनने का हक, किसी दूसरे को नहीं है.

कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण की पक्षधर : Vedanta plant accident

वहीं महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है. कांग्रेस हमेशा से इसकी समर्थक रही है. कांग्रेस इसकी पक्षधर है. कांग्रेस की सरकार ही इस बिल को लाई थी. जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, परिसीमन भी होना है. सरकार किस आधार पर परिसीमन करें, ये स्पष्ट करें फिर महिला आरक्षण लागू करें.

IAS अफसर की पत्नी से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना, कोर्ट में कोलकाता पुलिस को फटकार, 5 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, होटल में ले जाकर बार-बार बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी, मामला भिलाई का
Danteshwari Temple Sharadiya Navratri: मां दंतेश्वरी धाम में 9 दिन VIP दर्शन और 11 हजार ज्योत का संकल्प
President Award : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की दो गाइड्स
Final Voter List Chhattisgarh: SIR के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, लाखों नामों की सफाई पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tragic end after love marriage : घर में फंदे पर मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा जिले में एक…

BEO Office Liquor Party : वायरल वीडियो के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड

खैरागढ़। खैरागढ़ के BEO कार्यालय में कथित शराब…

CM Vishnudev Sai met Delhi CM : राज्यों के समन्वय पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

इबोला अलर्ट: रायपुर में बनेगा आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

सीजी भास्कर, 25 मई। रायपुर, वैश्विक स्तर पर फैल रही…

Sangeeta Shah gets relief from High Court : आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिम्प्लेक्स…

You Might Also Like

Begusarai Embezzlement Arrest
अपराधदेश-दुनियाराज्य

Begusarai Embezzlement Arrest : 25 फीट नीचे बना छिपने का रास्ता, ऊपर चलता रहा खेल… 36 लाख के गबन आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा

14/12/2025
Gold Price Today
देश-दुनिया

Gold Price Today : सोने-चांदी के बाजार में जोरदार उछाल: एमसीएक्स पर तेज ट्रेडिंग, महानगरों में बदले रेट—जानें आज कितने पहुँचे भाव

03/12/2025
अजब-गजबदेश-दुनिया

बप्पा के श्रृंगार में लगे 1.51 करोड़ के नोट, उमड़े हजारों भक्त

03/09/2025
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप : सूरजपुर में बेटे ने की मां की हत्या

25/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?