CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेल हादसा : इंटरसिटी की पैंट्री कार में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख चलती ट्रेन से कूदे यात्री

रेल हादसा : इंटरसिटी की पैंट्री कार में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख चलती ट्रेन से कूदे यात्री

By Newsdesk Admin
25/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में अचानक से भीषण आग लग गई है। धुएं का गुबार देख चलती ट्रेन से यात्री कूद गए हैं। लोको पायलट ने आनन-फानन में ट्रेन रोकी और हादसे की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे प्रशासन की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

आपको बता दें कि उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को मबोहा से झांसी जा रही थी। इस दौरान मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पैंट्री कार में आग लग गई। धुआं धीरे-धीरे ट्रेन के अन्य कोचों में फैल गया, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान कुछ यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगे। घटना की सूचना मिलते ही रेल और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

यात्रियों ने बताया कि खजुराहो से उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन मऊरानीपुर स्टेशन पर पहुंची तो एम-2 के एसी पैनल से धुआं निकल रहा था। वहीं धुआं उठते देख यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। बताया गया कि, हादसा हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई।

बताया गया कि अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर धुआं पर काबू पाया गया। करीब 40 मिनट तक ट्रेन मऊरानीपुर स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को झांसी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बताया गया कि कई यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई है।

भारत और पाकिस्तान सरकार कूल रहें…’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव के बीच बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
सशस्त्र बल के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच जारी
US-Iran Conflict : इस्फहान के आसमान में फिर जंग ईरान का दावा, अमेरिकी C-130 विमान मार गिराया
Tragic accident in Raigarh : टोपी के चक्कर में ग्रामीण की मौत, शादी में जा रहे परिवार को पल्सर ने मारी टक्कर
Olympic Gold Reward Chhattisgarh: गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा पूरा इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?