CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहराकापा में आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. यह घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गांव पहुंची थी.

जानकारी के अनुसार, आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम अधिकृत वाहन से ग्राम लोहराकापा पहुंची और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी. इस दौरान धनसिंह पात्रे के घर की तलाशी ली गई, जहां प्लास्टिक बोतलों में रखी अवैध शराब बरामद हुई, जिसे फेंक दिया गया. इसके बाद टीम अन्य स्थानों की जांच कर रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. शिकायत में बताया गया कि अभिषेक पात्रे, अमर पात्रे और दुलोरिन ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा खुद को आर्मी में कार्यरत बताकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आरक्षक जयेंद्र नांदगौरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ के अंगूठे और उंगली में चोट आई.

घटना के दौरान आरोपियों ने आरक्षक की वर्दी पकड़कर खींची, जिससे वर्दी के बटन टूट गए और कपड़े भी फट गए. इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई. स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक और नगर सैनिक ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया.

पीड़ित आरक्षक द्वारा घटना की लिखित शिकायत थाना जरहागांव में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना से क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Navodaya Student Suicide : हॉस्टल के पीछे बाथरूम में मिला शव, एक दिन पहले ही लौटा था घर से
Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले में कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार, बोले- ट्रायल का सामना करूंगा
जगन्नाथ यात्रा बना मातम, युवक की पुरी समुद्र में डूबने से दर्दनाक मौत – परिवार में छाया सन्नाटा
कोलकाता रेप केस: पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं पीड़िता की मां, अभी तक डेथ सर्टिफिकेट तक नहीं मिला
Madarsa Girl Death Case : मदरसे में छात्रा की मौत, मौलवी पर हत्या का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Revenue Officers Strike
CG Revenue Officers Strike  : राजस्व व्यवस्था पर लगा ब्रेक, 7 जून तक बंद रहेंगे तहसील कार्यालय

सीजी भास्कर, 03 जून : छत्तीसगढ़ में राजस्व…

CGPSC Main Exam 2025
CGPSC Main Exam 2025  : 6 से 9 जून तक होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी, पांच शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

सीजी भास्कर, 03 जून : छत्तीसगढ़ लोक सेवा…

Alderman Appointment 2026
Alderman Appointment 2026 : भाजपाइयों का ढाई साल का इंतजार खत्म! जल्द होगी 700 से अधिक एल्डरमैन की नियुक्ति

सीजी भास्कर, 03 जून : भाजपा सरकार के…

Tamil Nadu Politics 
Tamil Nadu Politics  : कौन हैं अन्नामलाई जिनके इस्तीफे की अटकलों ने बढ़ाई BJP की टेंशन

सीजी भास्कर, 03 जून : तमिलनाडु की सियासत…

Amitesh Shukla met Rahul Gandhi : संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 3 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता…

You Might Also Like

देश-दुनियामौसमराजनीति

विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन देशद्रोह…’, औरंगजेब और सालार गाजी विवाद के बीच CM योगी की दो टूक

20/03/2025
Dog Photo On Admit Card
देश-दुनिया

Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार

12/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

‘मुझे आपसे डर नहीं लगता’ वंदे भारत ट्रेन में पीएम मोदी से बोली बच्ची, जानें कैसा था प्रधानमंत्री का रिएक्शन?

06/06/2025
छत्तीसगढ़

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

31/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?