CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज

Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला न्यायालय स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में फर्जी बीमा क्लेम का मामला सामने आया है। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की महिला के नाम से कोर्ट में मुआवजे का दावा पेश किया गया था। (Insurance claim fraud)

Contents
  • जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा : Insurance claim fraud
  • बिना मौजूदगी के शपथ पत्र प्रमाणित : Insurance claim fraud

हालांकि महिला खुद कोर्ट में पहुंचकर बताया कि उसने न तो कोई मामला दायर किया है और न ही किसी वकील को वकालतनामा दिया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने एक ग्रामीण, पांच वकीलों और एक नोटरी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना का मामला दर्ज किया है। (Insurance claim fraud)

दरअसल कोर्ट में ‘प्रेमिका कुजूर बनाम मुरली यादव’ के नाम से क्षतिपूर्ति का दावा पेश किया गया था। 13 मार्च को जब आवेदिका प्रेमिका कुजूर का बयान लिया गया तो उसने साफ इनकार कर दिया। उसने कोर्ट को बताया कि उसने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और न ही कोई दावा पेश किया है।

जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा : Insurance claim fraud

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि भोले-भाले ग्रामीणों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से मुआवजा लेने की कोशिश की गई। कोर्ट के संज्ञान में मामला आने के बाद इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके बाद कोर्ट के प्रस्तुतकार जानेन्द्र दुबे ने पूरे मामले की शिकायत की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने जशपुर निवासी जोनी कुजूर, अधिवक्ता एनपी चंद्रवंशी, भगवती कश्यप, शुभम चंद्रवंशी और सूरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बिना मौजूदगी के शपथ पत्र प्रमाणित : Insurance claim fraud

जांच में यह भी सामने आया कि आवेदकों की मौजूदगी के बिना ही शपथ पत्रों का नोटरी प्रमाणीकरण कर दिया गया। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया में झूठा साक्ष्य गढ़ने और आपराधिक साजिश का मामला है।

मामले में नोटरी अधिवक्ता संतोष कुमार यादव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। (Insurance claim fraud)

Sand on Panchayat NOC : पंचायत की एनओसी पर मिलेगा निर्माण के लिए रेत, विधायक ने किया बड़ा ऐलान
SDOP Rape Case : एसडीओपी पर युवती से रेप का आरोप, किराए के घर पर बनाए अश्लील वीडियो, FIR दर्ज
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
Congress Organization Creation Drive: संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस का बड़ा कदम, यूपी और नागालैंड में छत्तीसगढ़ नेताओं को अहम भूमिका
IPL में पंजाब और बैंगलोर के खिलाड़ियों पर लग रहा दांव, पहुंच गई पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?