CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खिलौना बना ट्रक 🛑 उफान पर चल रही नदी में ट्रक लेकर पार करने चला ड्राइवर 🛑 देखते ही देखते पानी में समा गया बजरी लदा ट्रक

खिलौना बना ट्रक 🛑 उफान पर चल रही नदी में ट्रक लेकर पार करने चला ड्राइवर 🛑 देखते ही देखते पानी में समा गया बजरी लदा ट्रक

By Newsdesk Admin
06/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। कल राजस्थान के टोंक में बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। यहां बजरी से लदा ट्रक लेकर जा रहे चालक की लापरवाही का विडियो सामने आया है। ट्रक चालक ने उफान पर चल रही सहोदरा नदी के ओव्हर फ्लो पुल पर भी ट्रक नहीं रोका, नतीजा ये हुआ कि ट्रक देखते ही देखते पानी में समा गया।आपको बता दें कि राजस्थान के टोंक जिले में पिछले 36 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। मालपुरा उपखंड में बाढ़ के हालात के बीच बनास की सहयोगी नदी सहोदरा में भी उफान आया हुआ है। यहां उफान के बीच एक बजरी लादकर जा रहा ट्रक पानी में बह गया। यह मामला झिराना से टोडारायसिंह को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित हमीरपुर गांव के पास सहोदरा नदी का है। यहां हमीरपुर पुलिया के पास बीती शाम एक ट्रक गुजर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को चेताया कि पानी उफान पर है, आगे जाना ठीक नहीं होगा। लोगों की इस चेतावनी को नजरअंदाज कर ट्रक चालक आगे बढ़ गया और खतरे के निशान से ऊपर चल रहे नदी के बहाव में ट्रक उतार दिया। ट्रक जैसे ही पुलिया के बीच पहुंचा वह पानी के तेज बहाव में देखते ही देखते खिलौने की तरह बह गया। पुलिया के नीचे ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक में सवार ड्राइवर और खलासी दोनों जैसे तैसे ट्रक की केबिन से बाहर निकले और तैरते हुए कुछ दूरी पर स्थित बबूल की झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत रस्से की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

क्या विदेशी फंडिंग के दम पर खड़ा हुआ था बांग्लादेश का छात्र आंदोलन? नेताओं ने क्रिप्टो में किया करोड़ों का निवेश
आधी रोटी मंज़ूर, पर झुकना नहीं — मौलाना मदनी ने मोदी और भागवत की तारीफ से क्यों चौंकाया सबको?”
Wife Murder Case : 2 साल की मासूम बेटी के सामने पत्नी की कर दी हत्या, मारने के बाद आरोपी ने खुद…
हरियाणा: थानेसर नगर परिषद की बैठक में हंगामा! कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा से धक्कामुक्की
ऑनर किलिंग : बेटी को प्रेमी संग खेत में देखा, उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से वार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?