CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- अगर ऐसा न हुआ तो…

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- अगर ऐसा न हुआ तो…

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

अमेरिका , 19 अप्रैल 2025 :

Russia and Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की बातचीत में देरी पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा है कि रूस और यूक्रेन में से कोई भी देश युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है, इसी वजह से अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.

उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर रूस (मास्को) या यूक्रेन (कीव) शांति समझौते में ज्यादा दिक्कतें पैदा करते हैं तो अमेरिका पीछे हट सकता है और इनकी बातचीत में ज्यादा दखल नहीं देगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि कुछ ही दिनों में युद्ध रुक जाएगा, लेकिन वह चाहते हैं कि लड़ाई जल्द से जल्द खत्म हो.

मार्को रुबियो ने अपने बयान में कही थी ये बात

यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की चेतावनी के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कुछ ही दिनों में कोई ठोस प्रगति नहीं होती, तो अमेरिका बातचीत से पीछे हट जाएगा.

रुबियो ने कहा, “हम इस कोशिश को कई हफ्तों और महीनों तक नहीं बढ़ा सकते.” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास अन्य जरूरी मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देना ज़रूरी है. यह घटना उस समय हुई है जब यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है. शुक्रवार को खार्किव और सुमी नामक उत्तर-पूर्वी शहरों में रूस के हमलों में दो लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हो गए. रूस ने 2022 में यूक्रेन पर पूरी तरह से हमला शुरू किया था, और रूसी सैनिक अब भी पूर्वी यूक्रेन में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम पर कुछ शर्तें रखी हैं.

समझौते पर ट्रंप ने कही ये बात

रूस और यूक्रेन के बीच समझौते के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, “हम यहां लोगों की मौत की बात कर रहे हैं. हम इसे जल्दी से रोकना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी कारण से दोनों में से कोई एक पक्ष इसे बहुत मुश्किल बना देता है तो हम कहेंगे कि तुम मूर्ख हो, तुम बेवकूफ हो, तुम भयानक लोग हो और हम इसे नजरअंदाज कर देंगे.”

ट्रंप प्रशासन ने शुरू में यह सोचा था कि वह जल्दी ही समझौता करवा लेंगे लेकिन अब तक युद्धविराम की कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं और वाशिंगटन दोनों पक्षों को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है.

Supreme Court Petition : विधायक और उनके भतीजे पर केस दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
‘अगर नरक और पाकिस्तान ही विकल्प होगा, तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा’, बोले जावेद अख्तर
शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जब किया सवाल – “कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती” तब विपक्ष भी बगलें ताकने लगा
झूठा केस लगा दूंगी… पत्नी ने धमकाया, दुखी होकर पति ने वीडियो बनाया फिर लगा ली फांसी
Amritsar: बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड, अकाली दल नेता की हुई टीम से बहस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

Digital Network
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में Digital Network को मजबूत बनाने की…

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam: गरियाबंद शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला फिर खुला, कलेक्टर ने मांगी नई रिपोर्ट

गरियाबंद में Teacher Recruitment Scam एक बार फिर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?