CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, सरकारी भवनों पर तीन दिनों तक झुका रहेगा तिरंगा

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिनों के राजकीय शोक का ऐलान, सरकारी भवनों पर तीन दिनों तक झुका रहेगा तिरंगा

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

सीजी भास्कर 21 अप्रैल दुनिया के बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी स्मृति में, भारत ने तीन दिवसीय राज्य शोक का ऐलान किया गया है, जो 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान, भारत के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन का आयोजन नहीं होगा.पोप फ्रांसिस के निधन की खबर से देश और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई. वे सामाजिक न्याय, करुणा और विनम्रता के प्रतीक के रूप में माने जाते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख जताया, और उन्हें ‘करुणा और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक’ के रूप में याद किया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पोप की करुणा और बेहतर दुनिया के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके पोपत्व की खास बातों में रही. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें खासतौर से गरीब और हाशिए पर मौजूद लोगों के प्रति उनकी सेवा के लिए याद किया.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पोप के निधन को मानवता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया पर कहा कि पोप का जीवन गरीबों के लिए प्रेम और दुनिया के लिए आशा का संदेश था.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें धार्मिक सद्भावना के समर्थक और वैश्विक शांति और सद्भावना के लिए प्रेरणा के रूप में बताया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पोप के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया और उन्हें करुणा, न्याय और शांति की वैश्विक आवाज के रूप में याद किया.पोप फ्रांसिस पहले गैर-यूरोपीय पोप थे,

जिन्होंने लगभग 1300 सालों के अंतराल के बाद यह पद संभाला था. उन्होंने चर्च में अनेक सुधार किए और अपने जीवन में हमेशा से आखिरी पायदान के लोगों के मुद्दों पर जोर दिया. पोप फ्रांसिस के निधन से दुनियाभर में उनके अनुयायियों और प्रशंसकों के बीच गहरा शोक है.पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कारपोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को कार्डिनल्स के एक समूह की स्वीकृति मिलने तक बुधवार, 23 अप्रैल को सेंट पीटर्स बेसिलिका भेजा जा जा सकता है. 9-दिवसीय शोक के दौरान उनके पार्थिव शरीर को सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा जाएगा, जहां लोग पोप को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा, जो छह दिनों के भीतर होगा.

कलेक्टोरेट को बम से उड़ाने की चेतावनी, Email में IED की बात.
रीवा से इंदौर जा रही बस पर अज्ञात बाइक सवारों की पत्थरबाजी, एक यात्री की मौत चालक घायल
Delhi Blast Probe: लाल किले के पास नई रिकवरी से जांच की दिशा बदलने लगी
Tata Capital IPO : अगले सप्ताह 28 हजार करोड़ रुपये के IPO खुलेंगे, टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स पर निवेशकों की नजर क्रासर
Shahdara Firing Incident: खाली समझकर तानी पिस्तौल, युवक के माथे में जा लगी गोली – हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?