CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nepal Protest : सेना की निगरानी में देश, Gen-Z ने चुनी सुशीला कार्की को अंतरिम नेता – जानें उनकी कहानी

Nepal Protest : सेना की निगरानी में देश, Gen-Z ने चुनी सुशीला कार्की को अंतरिम नेता – जानें उनकी कहानी

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share
Nepal Protest
Nepal Protest

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। नेपाल की राजधानी समेत कई हिस्सों में जारी Gen-Z Protest अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के बीच युवाओं ने देश की अंतरिम सरकार के लिए अपना एजेंडा तय करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, 4,000 से अधिक युवाओं ने एक वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम नेता नियुक्त(Nepal Protest) करने पर सहमति बनी है।

माना जा रहा है कि Gen-Z ग्रुप जल्द ही नेपाल आर्मी चीफ को यह प्रस्ताव सौंपेगा। इस वोटिंग में सुशीला कार्की को 31% समर्थन मिला, जबकि काठमांडू के मेयर और लोकप्रिय रैपर बालेन शाह को 27% वोट मिले।

कौन हैं सुशीला कार्की?

सुशीला कार्की नेपाल(Nepal Protest) की एक वरिष्ठ न्यायविद हैं, जिन्होंने देश के सर्वोच्च न्यायालय की पहली और अब तक की एकमात्र महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में इतिहास रचा। वह 11 जुलाई 2016 को इस पद पर नियुक्त हुईं और 2017 तक अपनी सेवाएं दीं।

करियर और विवाद

30 अप्रैल 2017 को नेपाल की संसद में उन पर महाभियोग लाने की कोशिश हुई थी, लेकिन जनता के दबाव और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा।

वह अपने सख्त और निष्पक्ष रवैये के लिए जानी जाती हैं।

2009 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का एड-हॉक जस्टिस और 2010 में स्थायी जस्टिस नियुक्त किया गया था।

शिक्षा और निजी जीवन

सुशीला कार्की का जन्म विराटनगर के कार्की परिवार में हुआ था और वह अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी हैं।

उन्होंने 1972 में महेंद्र मोरंग परिसर से बीए, 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।

उनकी शादी नेपाली(Nepal Protest) कांग्रेस के नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी से हुई थी, जो कभी पंचायत शासन के खिलाफ आंदोलनों में सक्रिय रहे थे।

पेशेवर सफर

1979 में उन्होंने विराटनगर में वकालत शुरू की।

1985 में धरान के महेंद्र मल्टीपल कैंपस में सहायक शिक्षिका रहीं।

2007 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला।

2016 में कार्यवाहक और बाद में स्थायी मुख्य न्यायाधीश बनीं।

नेपाल की मौजूदा स्थिति

Gen-Z आंदोलन के चलते नेपाल की राजनीति में अनिश्चितता बढ़ गई है। राजधानी काठमांडू और कई जिलों में सेना तैनात है और प्रशासन पूरी तरह सैन्य निगरानी (Military Control) में काम कर रहा है।

युवाओं का कहना है कि वे पुराने राजनीतिक चेहरों से तंग आ चुके हैं और अब नई नेतृत्व व्यवस्था चाहते हैं। ऐसे में अगर सुशीला कार्की अंतरिम नेतृत्व संभालती हैं तो यह नेपाल की राजनीति में नए युग की शुरुआत हो सकती है।

Brother-in-law Theft Case: दुर्ग में रिश्तों की मर्यादा टूटी, साले ने दोस्त संग मिलकर जीजा के घर से उड़ाए ढाई लाख
पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा
Zelensky And Trump: जेलेंस्की को पड़ गए लेने के देने… ट्रंप को मनाने अमेरिका गए थे यूक्रेनी राष्ट्रपति, बहस ने बदल दिया दुनिया का मिजाज
US-China Tariff Tension: अमेरिका के 100% टैरिफ पर चीन ने जताई कड़ी नाराजगी, वैश्विक बाजार में चिंता
India vs Ireland T20 Series Security Concern : बेलफास्ट में हिंसक बवाल से बढ़ी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश के सेवानिवृत्त शासकीय…

Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। धमतरी जिले में सड़क…

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर…

Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?