CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » A young man climbed a tower due to the insistence of his two wives : शराब के नशे में 50 फीट ऊपर पहुंचा

A young man climbed a tower due to the insistence of his two wives : शराब के नशे में 50 फीट ऊपर पहुंचा

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेंड्रा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब के नशे में ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 50 फीट ऊंचाई तक पहुंच गया, जिसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। (A young man climbed a tower due to the insistence of his two wives)

पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम : A young man climbed a tower due to the insistence of his two wives

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान ग्राम भेंड्रा निवासी याद राम साहू (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से किसान है और अपने ट्रैक्टर से टावर के पास पहुंचा था। इसके बाद वह सीधे बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया।

ग्रामीणों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और पारिवारिक विवाद से परेशान चल रहा था। युवक की दो पत्नियां हैं, जिनके बीच अक्सर विवाद होता रहता है। वह चाहता था कि दोनों पत्नियां एक साथ उसके घर में रहें, लेकिन इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।

पुलिस ने समझाइश देकर नीचे उतारा

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत और समझाइश के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।

बताया गया कि युवक ने शर्त रखी थी कि उसका वीडियो नहीं बनाया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल : A young man climbed a tower due to the insistence of his two wives.

इस घटना के बाद गांव में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा। लोगों ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने युवक को समझाइश देकर घर भेज दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की मानसिक या पारिवारिक परेशानी होने पर कानून हाथ में लेने या जान जोखिम में डालने जैसे कदम न उठाएं।

Smart Meter Electricity Monitoring : स्मार्ट मीटर से हर 30 मिनट में बिजली खपत की जानकारी
अब छत्तीसगढ़ के गांवों की सड़कों पर दौड़ेंगी महिलाओं की ई-रिक्शा
RERA : घर खरीददारों के लिए रेरा की बड़ी छूट योजना, रिपोर्ट पर मिलेगी 90% तक राहत
Accountability in Governance : ‘बादाम’ की खुराक ने खोली हाउसिंग बोर्ड की आंखें, फाइल दबाकर बैठने वाले EE और बाबू नपे
Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सितंबर 2026 में चार बड़े ग्रह (September 2026…

Mukti Dham Theft
Mukti Dham Theft : मुक्तिधाम का ताला तोड़कर 500 फीट केबल वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

छुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित…

Namibia vs South Africa : नामीबिया ने अफ्रीका को चटाई धूल, रचा वर्ल्ड रिकार्ड
Namibia vs South Africa : नामीबिया ने अफ्रीका को चटाई धूल, रचा वर्ल्ड रिकार्ड

नामीबिया ने टी-20 ट्राई-सीरीज के ओपनिंग मुकाबले में…

Suhela Road Accident
Suhela Road Accident : गड्ढों से बचने की कोशिश में हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सुहेला-हथबंद मार्ग की जर्जर सड़क पर एक बार…

Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग
Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?