CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्मृति नगर जुनवानी के सूने मकान निशाने पर, चोरियां बढ़ीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा – थाना प्रभारी का नहीं है कंट्रोल, आईजी-एसपी से शिकायत

स्मृति नगर जुनवानी के सूने मकान निशाने पर, चोरियां बढ़ीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा – थाना प्रभारी का नहीं है कंट्रोल, आईजी-एसपी से शिकायत

By Newsdesk Admin 13/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 नवंबर। दुर्ग जिला के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से लोग परेशान हैं। एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियों की शिकायत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने तत्काल एसपी और आईजी से शिकायत कर स्मृति नगर चौकी पुलिस टीम को बदलने की मांग करते हुए कहा है कि स्मृति नगर चौकी प्रभारी और थाना में पदस्थ कर्मचारियों का बिल्कुल कंट्रोल नहीं है नतीजतन क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। श्री वर्मा ने कहा कि स्मृति नगर क्षेत्र में चोरियों पर अंकुश लगाने पुलिस‌ कसावट जरूरी है, चोरियों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए जिससे उनके मनसूबों को तोड़ना जरूरी है।

मिली जानकारी के अनुसार 8-9 नवंबर की दरमियानी रात धन्नू साहू (57 वर्ष) के सूने मकान का ताला एवं दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और दो अलमारी का ताला एवं लाकर तोड़ कर नाक की फुल्ली सोने की 4 नग, सोने का झुमका 2 जोड़ी, चांदी की पायल 10 जोड़ी, 11 हजार नगदी ले गए। महिला अपनी छोटी बेटी के साथ उसकी ससुराल बोहारडीह (उतई) घर मे ताला लगाकर चली गयी थी। सुबह लगभग 5 बजे मेरी पड़ोसी अर्चना ने फोन कर बताई कि आपके घर का ताला एवं दरवाजा टूटा हुआ है तथा घर का समान फैला हुआ है। वह एक घंटे के भीतर आर्य नगर कोहका पहुंची तो देखा अज्ञात चोर लाखों के जेवर और नगदी लेकर जा चुके थे।

इसी तरह 8-9 नवंबर की ही रात विनय तिवारी की पत्नी के सूर्या विहार कालोनी जुनवानी निवास में ताला लगाकर बाहर लोहे के गेट मे भी ताला लगाकर का काम करने वाली ज्योति बाई को बगीचे का देखरेख करने हेतु चाबी देकर यूएई गई थीं। 9 नवंबर की सुबह घर के बगीचे में काम करने वाली ज्योति बाई दूसरे के मोबाईल नंबर से फोन कर बताई कि घर के बरामदा का ताला टुटा हुआ है तथा आसपास के पड़ोसियों को बुलाकर उनकी अनुमति से मोबाईल से विडियो काल के माध्यम से पूरे घर को दिखाई। घर का समान बिखरा हूआ था तथा लोहे का आलमारी एव लाकर का भी ताला टुटा हुआ था। तिवारी परिवार यूएई से रवाना होकर 10 नवंबर की दोपहर 3:30 बजे अपने घर पहुच कर देखा तो घर के बरामदा का ताला टुटा हुआ था समान बिखरा हुआ तथा लोहे का आलमारी एव लाकर का भी ताला टुटा मिला। लाकर में रखे सोना, चदी के आभूषण का मिलान करने पर सोने का कंगन 2 नग, डायमंड का झुमका 1 जोड़ी, चांदी की पायल 1 जोड़ी, चांदी का सिक्का 10 नग चोरी हो गया है। दोनों ही मामलों में स्मृति नगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 (ए) तथा 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

You Might Also Like

Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

Newsdesk Admin 13/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

Tantra Mantra Fraud
अपराधछत्तीसगढ़

Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

10/02/2026
Balrampur Crime
अपराधछत्तीसगढ़

Balrampur Crime : कुएँ में मिली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

10/02/2026
Jewellery Shop Theft
अपराधछत्तीसगढ़

Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

10/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?