CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
10/02/2026
Share
Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में ज्वेलरी दुकानों व सूने मकानों में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने बड़ा खुलासा (Jewellery Shop Theft) किया है। सोशल मीडिया रील्स देखकर चोरी के नए-नए तरीके सीखने वाले शातिर गिरोह को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने धर दबोचा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज 8 चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।

Contents
  • कई थाना क्षेत्रों की चोरियां सुलझीं
  • ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में देते थे वारदात को अंजाम
  • हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम समेत 7 आरोपी पकड़े गए
  • पुलिस की नागरिकों से अपील

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 28 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के सतत पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।

कई थाना क्षेत्रों की चोरियां सुलझीं

जांच के दौरान थाना खम्हारडीह, डीडी नगर, पुरानी बस्ती, आरंग, पंडरी, विधानसभा रायपुर और बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा (Jewellery Shop Theft) हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था और घटना के तुरंत बाद फरार हो जाता था।

ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। वहीं ज्वेलरी दुकानों में ये लोग ग्राहक बनकर प्रवेश करते, जेवरात दिखाने के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकाकर मौके का फायदा उठाते और कीमती गहने लेकर फरार हो जाते थे। कई वारदातों में आरोपी मोटरसाइकिल से आए और कुछ ही पलों में घटनास्थल से निकल गए।

हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम समेत 7 आरोपी पकड़े गए

थाना खम्हारडीह और डीडी नगर क्षेत्र के मामलों में हिस्ट्रीशीटर चोर संजय नेताम उर्फ गोलू (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लगभग 18 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और चोरी की दोपहिया वाहन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुरानी बस्ती क्षेत्र की चोरियों में भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी और करण टांडी को गिरफ्तार कर करीब 2 लाख रुपये का माल जब्त (Jewellery Shop Theft) किया गया। वहीं आरंग, पंडरी और पलारी क्षेत्र के मामलों में प्रमोद चतुर्वेदी, रितेश कुर्रे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया, जिनसे लगभग 5 लाख रुपये का माल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसके अलावा विधानसभा थाना क्षेत्र के एक प्रकरण में रुद्रांश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर करीब 3 लाख रुपये के जेवरात और नकदी जब्त की गई है।

पुलिस की नागरिकों से अपील

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया रील्स देखकर चोरी के तरीके सीखते थे। पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें, ज्वेलरी दुकानों में सीसीटीवी और सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के संगठित अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Lormi Double Death Case : एक ही घर में महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका
School Furniture Scam : स्कूल का फर्नीचर बेचने के मामले में प्रभारी प्राचार्य निलंबित
A passenger’s health deteriorated during the flight : रायपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग – बड़ा हादसा टला
Korba Jail Escape : गमछा बना रस्सी, रॉड बना लंगर, कोरबा जेल से दुष्कर्म के चार बंदी ऐसे हुए फरार
Lecturer Promotion Chhattisgarh : व्याख्याता पदोन्नति काउंसलिंग में रिकॉर्ड उपस्थिति, तीसरे दिन 84.57% कैंडिडेट्स पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?