CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ACB Bribery Trap Bilaspur : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के नाम पर मांगी थी घूस, रिश्वतखोर बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया

ACB Bribery Trap Bilaspur : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के नाम पर मांगी थी घूस, रिश्वतखोर बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया

By Newsdesk Admin
10/10/2025
Share
ACB Bribery Trap Bilaspur
ACB Bribery Trap Bilaspur

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Bribery Trap Bilaspur) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि बाबू अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली सरकारी राशि जारी करने के लिए आवेदक से रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के एक युवक ने दुर्ग जिले की युवती से अंतर्जातीय विवाह किया था। इस योजना (ACB Bribery Trap Bilaspur) के तहत सरकार की ओर से दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। युवक ने पुराना कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के दौरान वहां पदस्थ बाबू मनोज तोंडेकर ने पहले तो उसे कई दिनों तक इधर-उधर दौड़ाया, और बाद में राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की।

थक हारकर युवक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई (ACB Bribery Trap Bilaspur) की योजना बनाई। शुक्रवार सुबह युवक तय योजना के अनुसार नेहरू चौक स्थित कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचा और आरोपी बाबू को 10 हजार रुपए सौंप दिए। जैसे ही बाबू ने रिश्वत की राशि हाथ में ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बाबू के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबू पिछले लंबे समय से इस तरह की अवैध वसूली (ACB Bribery Trap Bilaspur) में लिप्त था और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से पैसे लेकर फाइल आगे बढ़ाता था।

इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एसीबी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग में अब अन्य संदिग्ध कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

BJP Leader Death : भाजपा नेता की दर्दनाक मौत: दवा लेने निकले डॉक्टर पर मधुमक्खियों ने किया अचानक हमला, रास्ते में ही थम गई सांस
Takhatpur Municipal Dispute: विकास कार्यों पर टकराव तेज, पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Bilaspur Sextortion: महिला शिक्षिका बनी सेक्सटॉर्शन का शिकार, अश्लील वीडियो के नाम पर ठगे 76,500 रुपये, साइबर सेल ने बचाई आंशिक रकम
Bhairamgarh Reservoir Renovation : भैरमगढ़ जलाशय बना किसानों की उम्मीद, 134 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा
Stray Cattle Issue Chhattisgarh : विष्णुदेव साय का सख्त निर्देश – सड़कों पर मवेशियों की आवाजाही अब बर्दाश्त नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?