CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, जेल भी जाएंगे – रामदास अठावले

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, जेल भी जाएंगे – रामदास अठावले

By Newsdesk Admin 20/07/2025
Share

भाषा विवाद पर बोले गुंडागर्दी नहीं चलेगी, सख्त एक्शन ले रही सरकार

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। भिलाई प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ईडी की कार्रवाई को छत्तीसगढ़ में सही करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और उसे जेल भी जाना पड़ेगा।

Contents
भाषा विवाद पर बोले गुंडागर्दी नहीं चलेगी, सख्त एक्शन ले रही सरकारईडी और इलेक्शन कमीशन इंडीपेंडेंट बॉडी – अठावले

श्री अठावले ने केंद्रीय जांच एजेंसियों और इलेक्शन कमीशन को स्वतंत्र एजेंसी बताते हुए कहा कि विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेबुनियाद बयानबाजी करते हैं।

अगर उनके पास भ्रष्टाचार संबंधी पेपर या तथ्य हैं तो वो भी एजेंसियों को कंप्लेंट करें जांच जरूर होगी।

ईडी और इलेक्शन कमीशन इंडीपेंडेंट बॉडी – अठावले

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला और मनी लांड्रिंग केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है। ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने लगातार भ्रष्टाचार किया है मगर पिछले 11 वर्ष में मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं है, दरअसल नियत साफ़ हो तो भ्रष्टाचार नहीं होता।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भिलाई में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बिना दाग के काम कर रही है। जितनी भी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं वह सबूत के आधार पर हो रही। बिना सबूत के किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। विपक्ष का तो काम ही है सही चीजों का भी विरोध करना।

केंद्रीय मंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले जारी वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर गरमाई राजनीति को लेकर कहा की चुनाव आयोग ने बर्थ सर्टिफिकेट की मांग की है। जिसके पास बर्थ सर्टिफिकेट है, उसे वोट डालने का अधिकार है। इसमें गलत क्या है? राहुल गांधी तो बोलते रहते हैं।

इलेक्शन कमीशन एक स्वतंत्र संस्था है। पीएम मोदी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इलेक्शन कमीशन को जो सही लगता है, वह यहां लागू किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में चल रहे भाषाई विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाषा का ऐसा कोई विवाद नहीं है। राज ठाकरे के लोग जबरन नॉन मराठी लोगों को मराठी बोलने पर मजबूर कर रहे हैं। यह गुंडागर्दी महाराष्ट्र में नहीं चलेगी।

महाराष्ट्र सरकार इसे लेकर सख्त कार्रवाई कर रही है। महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से लोग आकर रहते हैं, यह जरूरी नहीं है कि सभी को मराठी आए।

छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में मराठी रहते हैं। ऐसे में हमारा देश एक है, संविधान एक है। किसी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है और जो गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा

छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

4.5 साल गायब रहने वाले डॉक्टर की वापसी, सीधे बने BMO – बवाल, आरोप और जांच की तैयारी

खुदकुशी करने नदी में कूदी महिला को पुलिस जवानों ने बचाया, दुर्ग SSP ने कहा – “शाबास” किया सम्मान

Chhattisgarh GST Raid : छत्तीसगढ़ में हेल्थ सप्लायर पर GST छापा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी, CM साय की जीरो टोलरेंस नीति के तहत एक्शन

TAGGED: Bhilai Durg Breaking News, Bhilai news, Bhupesh Baghel, Breaking news, CG News, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, hindi news, india, latest news, MP Ramdas Athawale
Newsdesk Admin 20/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Districtwise Rainfall CG Districtwise Rainfall CG  : छत्तीसगढ़ भीगा… बलरामपुर में बादल फटा, बेमेतरा सूखा! देखें कहां कितनी बारिश हुई
Next Article भिलाई में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, फरार आरोपियों को सरगर्मी से ढूंढ रही दुर्ग पुलिस

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

4.5 साल गायब रहने वाले डॉक्टर की वापसी, सीधे बने BMO – बवाल, आरोप और जांच की तैयारी

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

खुदकुशी करने नदी में कूदी महिला को पुलिस जवानों ने बचाया, दुर्ग SSP ने कहा – “शाबास” किया सम्मान

27/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?