CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘श्राप दे देते भगवान ताकि भस्म हो जाते मुसलमान…’, मंदिर पर विवादित बयान के बाद फिर बोले सपा विधायक इंद्रजीत सरोज

‘श्राप दे देते भगवान ताकि भस्म हो जाते मुसलमान…’, मंदिर पर विवादित बयान के बाद फिर बोले सपा विधायक इंद्रजीत सरोज

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर 15 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के ‘बाबर’ और ‘DNA’ वाले बयान के बाद एक सपा नेता ने भी विवादित बयान दिया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज (Indrajeet Saroj) ने मंदिरों पर विवादित बयान के बाद फिर से भड़काऊ बयान दिया है.

इंद्रजीत सरोज ने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए एक नया विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि इतिहास में हम देखते हैं कि लुटेरे आए थे और लूट ले गए. उस समय श्राप दे देते भगवान ताकि मुसलमान भस्म हो जाते. क्या कर रहे थे देवी देवता उस समय? यानी कुछ न कुछ तो कमी है हमारे देवी देवताओं में. ताकतवर नहीं थे देवी देवता. हमारे भगवान तो आंबेडकर है.

इससे पहले इंद्रजीत सरोज ने कहा था कि अगर भारत के मंदिरों में ताकत होती तो मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी जैसे लुटेरे देश में नहीं आते. अगर ताकत है तो सत्ता के मंदिर में है, बाबा अपना मंदिर छोड़कर के सत्ता के मंदिर में विराजमान हैं. हेलिकॉप्टर पर चलने का काम करते हैं.

इंद्रजीत सरोज ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राम का नारा लगाने से कुछ नहीं होगा, जय भीम का नारा लगाइए तो आगे बढेंगे. विधायक इंद्रजीत सरोज ने खुद को जय भीम का सच्चा अनुयायी बताते हुए कहा था कि इस नारे की बदौलत वे पांच बार विधायक और एक बार मंत्री बने.

रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास को लेकर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी की और कहा कि तुलसीदास ने लिखा कि अगर कोई नीच जाति का व्यक्ति पढ़-लिख जाए तो वो सांप के दूध पीने जैसा होता है.

विधायक सरोज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने हमारे लिए बहुत कुछ लिखा है, लेकिन अकबर के समय रहते मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं लिखा. शायद उनकी हिम्मत नहीं पड़ी. इस बयान के बाद विधायक इंद्रजीत सरोज ने अब श्राप वाला बयान दिया है और कहा है कि हमारे देवी-देवताओं में कुछ न कुछ तो कमी थी.

गौरतलब है कि इससे पहले सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को कथित तौर पर ‘गद्दार’ कहा था और उन पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि राणा सांगा ने बाबर को भारत आने का न्योता दिया. इस मुद्दे पर देश में कई दिनों तक चर्चा होती रही थी.

Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
एक महीने से फरार था रेपिस्ट, ट्रैफिक नियम तोड़ने में पकड़ाया; खुली पोल तो हैरान रह गई पुलिस
पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा…’
RahuI Gandhi Darbhanga Program : छात्रावास में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर जिला कल्याण पदाधिकारी निलंबित
India Home Ministry Alert : ईरान पर हमले के बाद भारत में अलर्ट, गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया आगाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

Raipur Demolition : विधायक कॉलोनी की तैयारी में चली बड़ी कार्रवाई, घर टूटने के बाद गांव में क्यों बढ़ गया विरोध

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी के नकटी गांव…

Gautam Gambhir : आयरलैंड से हार के बाद क्यों घिरे गौतम गंभीर, एक विदेशी टीम के पोस्ट ने मचा दी नई चर्चा

सीजी भास्कर, 29 जून। आयरलैंड के खिलाफ टी20…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?