CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पैर बांध शरीर पर लपेटा बिजली का तार, फिर लगाया करंट, बहन को तड़पा कर मारा, क्यों हैवान बना भाई…?

पैर बांध शरीर पर लपेटा बिजली का तार, फिर लगाया करंट, बहन को तड़पा कर मारा, क्यों हैवान बना भाई…?

By Newsdesk Admin 22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। एक 60 साल के हैवान भाई ने अपनी 70 साल की बहन की हत्या कर दी। दोनों एक साथ एक ही घर में रहते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की है।

Contents
भाई-बहन की शादी नहीं हुई थीरेलवे स्टेशन पर बेहोश में मिलादोनों के बीच चल रही थी तनातनी

भाई ने पहले बहन के पैर बांधे, फिर उसे करंट लगाया। इसके बाद बांके से हमला कर उसे जान से मार डाला। बुजुर्ग महिला का शव उसके घर पर लहुलुहान हालत में मिला। घटना के करीब 16 घंटे बाद भाई भगवान दास गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर पुलिस को मिला, जो बेहोशी की हालत में था।

पुलिस ने भाई को कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन अभी भी वह बेहोशी की हालत में है। अब पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

दरअसल, गोविंद नगर के K ब्लॉक 11 में द्रौपदी आनंद अपने भाई भगवान दास के साथ रहती थी। भगवान दास दादानगर बनियान फैक्ट्री में काम करता है।

भाई-बहन की शादी नहीं हुई थी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई-बहन की शादी नहीं हुई थी। उन दोनों के अलावा घर पर और कोई भी नहीं रहता था। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे घटना का खुलासा तब हुआ। जब काम करने वाली नौकरानी प्रेम उनके घर पहुंची। उसने घर की घंटी बजाई। लेकिन दरवाजा नहीं खुला, करीब 20 मिनट इंतजार के बाद नौकरानी पड़ोस के अमित के पास पहुंची और उसको बताया तो अमित ने गेट को धक्का मारकर खोला।

रेलवे स्टेशन पर बेहोश में मिला

दरवाजा खोलकर जब वह अंदर गए तो देखा कि बेड पर 70 साल की द्रौपदी आनंद का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिसके पैर बंधे हुए थे और उसके ऊपर बिजली के तार भी लपेटे गए थे।

एक तार का प्लग इलेक्ट्रॉनिक सॉकेट मेन लाइन में लगा था. घटना का इतना भयावह मंजर देखने के बाद नौकरानी और पड़ोसी भी डर गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

वहीं भगवान दास घर पर नहीं था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवान दास की तलाश शुरू की, जहां भगवान दास गोविंद नगर रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर बेहोशी की हालत की में पुलिस को मिला।

दोनों के बीच चल रही थी तनातनी

डीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए बांका को भगवान दास की खून से सनी पेंट से बरामद कर लिया और अपने कब्जे में ले लिया।

पड़ोसियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों भाई-बहन बहुत ही अच्छे से एक दूसरे के साथ रहते थे। लेकिन कुछ समय से बाईपास सर्जरी के बाद दोनों के बीच तनातनी चल रही थी, जिससे भगवान दास डिप्रेशन का शिकार हो गया था।

मामले में मृतक महिला का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। इसके लिए भगवान दास के बड़े भाई बड़ोदरा से कानपुर आ रहे हैं। घटना को लेकर उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

You Might Also Like

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Newsdesk Admin 22/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?