CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agniveer Loan SBI : अग्निवीरों को मिलेगा SBI से 1 से 4 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, हरियाणा सरकार दे रही अलग से बड़ी सुविधाएं

Agniveer Loan SBI : अग्निवीरों को मिलेगा SBI से 1 से 4 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, हरियाणा सरकार दे रही अलग से बड़ी सुविधाएं

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share
Agniveer Loan SBI
Agniveer Loan SBI

सीजी भास्कर, 5 अगस्त 2025 : स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ) ने अग्निवीरों के लिए पर्सनल लोन योजना शुरू की है। इसके तहत अग्निवीर न्यूनतम एक लाख और अधिकतम चार लाख रुपये तक का लोन साढ़े तीन वर्ष के लिए ले सकते हैं। मार्जिन, सिक्योरिटी और थर्ड पार्टी गारंटी की जरूरत नहीं होगी। दो वर्ष के लिए 13.5 प्रतिशत ब्याज दर होगी। वैसे, एसबीआइ सामान्य उपभोक्ताओं को 10.5 से 15.5 प्रतिशत पर पर्सनल लोन देती है।

बैंक की ओर से जुलाई में जारी सर्कुलर में कहा गया है कि इसका लाभ उन अग्निवीरों को मिलेगा, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई हो। इसके लिए एसबीआइ में खाता होना जरूरी है। साथ ही कम से कम एक माह का वेतन उस खाते में जरूर आया हो। कम से कम छह माह की सेवा और न्यूनतम शुद्ध मासिक आय 20 हजार रुपये की शर्त रखी गई है। योजना के तहत एक अग्निवीर को एक बार ही ऋण दिया जाएगा। ऋण की वापसी के लिए साढ़े तीन वर्ष का अधिकतम समय होगा। बैंक के उप महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने बताया कि योजना के आधार पर ऋण देना शुरू कर दिया गया है। अधिकारी खुद अग्निवीरों से संपर्क कर रहे हैं।

हरियाणा में यह है व्यवस्था

हरियाणा सरकार नौकरी पूरी कर चुके अग्निवीरों को पांच साल की अवधि के लिए अपना काम करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देगी। वह पुलिस, वन विभाग और जेल वार्डर भर्ती में आरक्षण भी दे रही है। जो उद्योग अग्निवीरों को 30 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पर सेवाओं में रखेंगे, उन्हें सरकार 60 हजार रुपये वार्षिक सब्सिडी प्रदान करेगी। वीर उड़ान योजना के तहत सरकार अग्निवीरों को व्यावसायिक व कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए एकमुश्त 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगी। यह राशि लौटानी नहीं पड़ेगी।

Rape under the pretext of marriage: डेढ़ साल बाद,गर्भवती होने पर किया इनकार
Abujhmad National Highway 130D Project : कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र बॉर्डर तक एनएच-130-डी का होगा निर्माण, महाराष्ट्र से जोड़ेगा एनएच 130-डी
रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह, CM विष्णु देव साय और डॉ. रमन सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि
Promotion Schedule : शिक्षकों की पदोन्नति का इंतजार खत्म, प्रधान पाठक बनने की समय-सारिणी जारी
Board Exam Student Helpline : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन, तनाव से लेकर सवालों तक मिलेगा समाधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुर्लभ पैंगोलिन का रेस्क्यू (Pangolin Rescue) कर उसे…

Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात
Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?