CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Air India Flight Skids Mumbai : लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया का विमान फिसला, बाल बाल बचे यात्री

Air India Flight Skids Mumbai : लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया का विमान फिसला, बाल बाल बचे यात्री

By Newsdesk Admin 22/07/2025
Share
Air India Flight Skids Mumbai
Air India Flight Skids Mumbai

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। Air India Flight Skids Mumbai : देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को भारी बारिश के बीच एअर इंडिया का एक एयरबस ए320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। इसके परिणामस्वरूप रनवे को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।

कोच्चि से आ रहे इस विमान के एक इंजन का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित उतर गए।  एअरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 21 जुलाई को कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआइ 2744 की लैंडिंग भारी बारिश के दौरान हुई।

सुबह नौ बजकर 27 मिनट पर लैंडिंग के बाद विमान रनवे से फिसल गया, मगर यह सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित उतर गए। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में दो रनवे हैं। सूत्रों ने कहा कि लैंडिंग के बाद विमान के तीन टायर फट गए। इंजन का बाहरी आवरण क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें कुछ दरारें भी दिखाई दे रही हैं। कीचड़ में धंसने के बाद इंजन ने बहुत सारी मिट्टी सोख ली।

मुख्य रनवे को मामूली क्षति हुई है और परिचालन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए दूसरे रनवे को सक्रिय कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की एक टीम स्थिति का आकलन कर रही है। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने अहमदाबाद में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एअर इंडिया गहन जांच के दायरे में आ गई है। इस विमान में सवार 242 में से 241 लोग मारे गए थे, सिर्फ एक यात्री जीवित बच गया था।

You Might Also Like

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Raipur Mahaashtami Temple Rush 2026: महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बंजारी मंदिर में अनोखी मान्यता चर्चा में

Newsdesk Admin 22/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

सीजी भास्कर, 26 मार्च। राजधानी Raipur में अवैध…

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kanker जिले…

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: दुर्ग जिले के…

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

Takhatpur Wedding Clash : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले…

Ramen Deka Meeting Students : राज्यपाल रमेन डेका से वनांचल के बच्चों की मुलाकात, प्रतिभा से प्रभावित होकर 5-5 हजार देने की घोषणा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। राज्यपाल रमेन डेका से…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर

26/03/2026
देश-दुनिया

Petrol Diesel Availability India : ईंधन संकट की खबरों पर सरकार का क्लियर मैसेज, भारत में पर्याप्त तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

26/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Bird Flu Crisis 2026: 47 हजार पक्षी-अंडे नष्ट, सप्लाई जारी रहने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?