CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Air Pollution Report India : धारूहेड़ा देश का सबसे प्रदूषित शहर, दूसरे स्थान पर रोहतक, जानें राजधानी का हाल

Air Pollution Report India : धारूहेड़ा देश का सबसे प्रदूषित शहर, दूसरे स्थान पर रोहतक, जानें राजधानी का हाल

By Newsdesk Admin 05/11/2025
Share
Air Pollution Report India
Air Pollution Report India

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की हवा अक्टूबर में सबसे ज्यादा जहरीली (Air Pollution Report India) रही। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की नई मासिक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, धारूहेड़ा (Haryana) अक्टूबर माह में देश का सबसे प्रदूषित शहर (most polluted city) रहा, जबकि रोहतक दूसरे स्थान पर रहा। धारूहेड़ा में औसत PM 2.5 सांद्रता 123 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक से कई गुना अधिक है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र के अधिकांश शहर अक्टूबर में खतरनाक प्रदूषण स्तर पर पहुंच गए।

Contents
दिल्ली छठे स्थान पर, हवा में तीन गुना ज्यादा प्रदूषणधारूहेड़ा में 2 ‘गंभीर’ और 9 ‘बहुत खराब’ दिन दर्ज‘अच्छी’ वायु गुणवत्ता वाले शहरों की संख्या घटीस्वच्छ शहरों में कर्नाटक के चार शहर शामिल

दिल्ली छठे स्थान पर, हवा में तीन गुना ज्यादा प्रदूषण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रही, जहां औसत PM 2.5 सांद्रता 107 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई जो सितंबर की तुलना में तीन गुना अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों (Air Pollution Report India) विशेष रूप से एनसीआर में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही। शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों (top 10 polluted cities) में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के चार-चार शहर शामिल हैं गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, ग्रेटर नोएडा (UP) और धारूहेड़ा, रोहतक, बल्लभगढ़, गुरुग्राम (Haryana)। सभी शहर एनसीआर क्षेत्र में स्थित हैं।

धारूहेड़ा में 2 ‘गंभीर’ और 9 ‘बहुत खराब’ दिन दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, धारूहेड़ा में अक्टूबर माह के दौरान दो दिन वायु गुणवत्ता (Air Pollution Report India) ‘गंभीर (Severe)’ और नौ दिन ‘बहुत खराब (Very Poor)’ श्रेणी में रही। 77 प्रतिशत दिनों में प्रदूषण स्तर राष्ट्रीय मानक (National Ambient Air Quality Standard) से ऊपर था। सीआरईए ने चेतावनी दी है कि यह ट्रेंड आने वाले महीनों में और बढ़ सकता है, क्योंकि सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण और घना होता है।

‘अच्छी’ वायु गुणवत्ता वाले शहरों की संख्या घटी

अक्टूबर में ‘अच्छी वायु गुणवत्ता’ (Good AQI: 0-30 µg/m³) वाले शहरों की संख्या सितंबर के 179 से घटकर सिर्फ 68 रह गई। ‘संतोषजनक’ श्रेणी (31-60 µg/m³) वाले शहरों की संख्या 52 से बढ़कर 144 हुई, जबकि ‘मध्यम’ श्रेणी (61-90 µg/m³) के शहर 4 से बढ़कर 27 हो गए। ‘खराब’ (91-120 µg/m³) श्रेणी में नौ शहर और ‘बहुत खराब’ (121-250 µg/m³) श्रेणी में एक शहर शामिल रहा।

स्वच्छ शहरों में कर्नाटक के चार शहर शामिल

अक्टूबर में मेघालय का शिलांग (Shillong) भारत का सबसे स्वच्छ शहर रहा, जहां औसत PM 2.5 सांद्रता सिर्फ 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। शीर्ष 10 स्वच्छ शहरों की सूची में कर्नाटक के चार, तमिलनाडु के तीन, और मेघालय, सिक्किम व छत्तीसगढ़ के एक-एक शहर शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण भारत के पर्वतीय और तटीय शहरों में हवा की गुणवत्ता उत्तर भारत की तुलना में कहीं बेहतर है।

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Newsdesk Admin 05/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Markfed Scam Chhattisgarh
Markfed Scam Chhattisgarh : विपणन संघ में करोड़ों का ‘कैप कव्हर’ घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

▶️​ बिना निविदा के 20 जिलों में खरीदी…

Sarkey Chunar Controversy
Sarkey Chunar Controversy : ‘सरके चुनर’ विवाद संसद तक, केंद्र का एक्शन – गाना हटते ही बोलीं नोरा फतेही: “राहत मिली”

सीजी भास्कर, 18 मार्च। कन्नड़ फिल्म केडी: द…

Fitment Factor 3 Demand
Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

सीजी भास्कर, 18 मार्च। 8वां वेतन आयोग को…

Bastar tiger poaching
Bastar Tiger Poaching Case : जंगल का रखवाला ही बना शिकारी, बस्तर में बाघ-तेंदुए की दर्दनाक मौत-डिप्टी रेंजर गिरोह में शामिल

सीजी भास्कर, 18 मार्च। बस्तर के घने जंगलों…

Durg Opium Smuggling Case
Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

You Might Also Like

Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
Durg Opium Smuggling Case
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

18/03/2026
Maa Danteshwari temple Navratri 2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

18/03/2026
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?