CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ajay Rai on PM Modi : ‘देश को कौन चला रहा है, डोनाल्ड ट्रंप या मोदी..’, BJP पर जमकर बरसे राय

Ajay Rai on PM Modi : ‘देश को कौन चला रहा है, डोनाल्ड ट्रंप या मोदी..’, BJP पर जमकर बरसे राय

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share
Ajay Rai on PM Modi
Ajay Rai on PM Modi

सीजी भास्कर, 08 जून : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai on PM Modi) ने केंद्र और राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया, “देश का नेतृत्व कौन कर रहा है, डोनाल्ड ट्रंप या पीएम मोदी?”

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा इससे भाग रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया है।

उन्होंने यह बात 12वीं बार दोहराई है, लेकिन पीएम मोदी इस पर चुप हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। जब राहुल गांधी ने यही बात कही, तो उसमें क्या गलत है? आखिरकार, देश का नेतृत्व कौन कर रहा है, डोनाल्ड ट्रंप या पीएम मोदी?”

कांग्रेस पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरेगी (Ajay Rai on PM Modi)

आगामी पंचायत चुनावों के संदर्भ में अजय राय (Ajay Rai on PM Modi) ने कहा, “हमने यह निर्णय लिया है कि हम पंचायत चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेंगे। हमारे सभी बहादुर साथियों को हम चुनाव में उतारेंगे, और जो अधिकतम मतों से जीत हासिल करेंगे, उन्हें विधानसभा के लिए टिकट दिया जाएगा। हम पंचायत चुनाव अकेले लड़ेंगे। पहले हम अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे, फिर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। सभी विधानसभा सीटों पर संगठन निर्माण का कार्य मजबूती से जारी है।”

डिप्टी सीएम पर किया पलटवार

उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य के हालिया ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि उन्हें अपने क्षेत्र से कुछ सीखना चाहिए। डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने अपने ही विधानसभा चुनाव में हार का सामना किया, और यह हार किसने दिलाई? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक वास्तविक नेता हैं। बिहार कार्यक्रम के दौरान, वह सबसे पहले दशरथ मांझी के घर गए, जिन्होंने पहाड़ काटकर अपने परिवार के लिए रास्ता बनाया था। राहुल गांधी ने ठान लिया है कि इस बार भाजपा और संघ को देश से हटाकर दम लेंगे।

महंगाई के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार

अजय राय (Ajay Rai on PM Modi) ने कहा, “देश की जनता महंगाई से राहत नहीं पा रही है, और इसके लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि वे जनता को महंगाई से राहत दिलाएं, न कि गुजरात के व्यापारियों को लाभ पहुंचाएं। वे हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन अयोध्या में प्रसाद को लेकर एक स्कैम चल रहा है। मैंने वृंदावन का दौरा किया और वहां लोगों की समस्याएं सुनीं।”

आप ही हैं देश के पहले मालिक हम आपको “आदिवासी” कहते हैं, BJP “वनवासी” बोलती है.., झारखंड में बोले राहुल गांधी
जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया, भुज एयरबेस से राजनाथ की हुंकार
Midnight horror attack: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर
Country & Faith Harmony: संभल सांसद जियाउर रहमान बर्क का बड़ा बयान
मांझी का ‘विस्फोटक’ आरोप: तेज प्रताप का घर से निकाला जाना लालू का ‘षड्यंत्र’, ऐश्वर्या को छलने की तैयारी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?