CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ajinkya Rahane : गुजरात से हारकर KKR के कप्तान अज‍िंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, इन खिलाड़ियों को बताया कसूरवार

Ajinkya Rahane : गुजरात से हारकर KKR के कप्तान अज‍िंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, इन खिलाड़ियों को बताया कसूरवार

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share
Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने माना कि इस सीजन में उनकी टीम की टॉप ऑर्डर (ऊपरी क्रम) की खराब बल्लेबाजी टीम को भारी पड़ रही है. सोमवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में एक बार फिर खराब बल्लेबाजी के चलते टीम को 39 रन से हार का सामना करना पड़ा. 

KKR को 199 रन का टारगेट मिला था, लेकिन उनकी टीम सिर्फ 159/8 रन ही बना सकी. रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मैच के बाद कहा- मुझे लगा 199 का स्कोर हम चेज कर सकते थे. गेंदबाजी की वजह से हम मैच में वापस आए, लेकिन ओपनिंग में अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है, और यही हमारे लिए पूरे टूर्नामेंट में परेशानी का कारण बनी हुई है, हमें इससे जल्दी सीख लेनी होगी. 

उन्होंने (Ajinkya Rahane) ये भी माना कि जहां गेंदबाजी में सुधार दिखा है, वहीं बल्लेबाजों ने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. रहाणे ने कहा- पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो हमें लगा 200 या 210 से नीचे का स्कोर हमारे लिए ठीक रहेगा. हमें बल्लेबाजी में खासकर म‍िड‍िल ओवर्स में बेहतर करना होगा, ओपनिंग भी मजबूत होनी चाहिए. हमारे गेंदबाजो से कोई शिकायत नहीं है, वो हर मैच में बेहतर कर रहे हैं. 

इसके अलावा रहाणे ने फील्डिंग को लेकर भी चिंता जताई. वह बोले- फील्डिंग हमारी कंट्रोल में होती है, अगर आप 15-20 रन बचा लें तो वो हमेशा मददगार होते हैं, यह सब मानसिकता की बात है, लेकिन खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं. 

रहाणे ने यह भी कहा- इस फॉर्मेट में बल्लेबाजो को बहादुर बनकर खेलना होता है. बीती बातों पर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए, बस गलतियों से सीखें और मौके का फायदा उठाएं. अगर आप आउट होने के बारे में सोचेंगे तो आउट हो ही जाएंगे,  इसके बजाय रन बनाने या बाउंड्री मारने के बारे में सोचना चाहिए. 

ग‍िल ने की अपनी टीम की तारीफ 
गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे, जिसने इस जीत के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. गिल ने 55 गेंदों में शानदार 90 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. 


गिल ने कहा- हमने इन दो मैचों (दिल्ली कैपिटल्स और KKR) के बारे में बात की थी कि ये तय करेंगे कि हम अंकतालिका में कहां खड़े हैं. हम मैच में आगे थे, लेकिन मैच को खत्म करना जरूरी होता है, अच्छी टीमें यही करती हैं, इस फॉर्मेट में एकदम परफेक्ट मैच होना मुश्किल है. 

Tilak Varma Viral Video : ड्रेसिंग रूम वीडियो वायरल, अर्शदीप की रिकॉर्डिंग पर नाराज दिखे तिलक वर्मा
Virat Kohli Stampede Statement : विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ पर 3 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- आपका दर्द हमारी कहानी…
KKR stake sale: IPL 2026 से पहले शाहरुख खान की टीम में हिस्सेदारी बदलाव की सुगबुगाहट
BCCI Notice 35 Lakh Bananas: उत्तराखंड क्रिकेट खर्चों पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब
आज RCB vs UPW में भिड़ंत, बेंगलुरु को पहली जीत की तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?