CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिंदू दुकानदार ने मस्जिद में पढ़ी नमाज, video वायरल हुआ तो मचा बवाल… हनुमान मंदिर में करवाया गया शुद्धिकरण

हिंदू दुकानदार ने मस्जिद में पढ़ी नमाज, video वायरल हुआ तो मचा बवाल… हनुमान मंदिर में करवाया गया शुद्धिकरण

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। एक हिंदू दुकानदार द्वारा मस्जिद में नमाज अदा करने का मामला विवाद का कारण बन गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले हिंदू व्यापारी को मंदिर ले जाकर आगे से मस्जिद में नमाज न पढ़ने की भगवान के सामने कसम खिलाते और माफी मंगवाते हुए उसका शुद्धिकरण कराया गया।

इस दौरान हिंदू व्यापारी का मंदिर में शुद्धिकरण होने के बाद मौके पर मौजूद व्यापारियों को द्वारा जय श्री राम के जमकर नारे लगाए गए। इसके बाद मंदिर प्रांगण जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा।

आपको बता दें कि अतिसंवेदनशील अलीगढ़ जिले के प्रमुख बाजार मामू भांजा में शुक्रवार को जुमा अलविदा के दिन एक अजीब घटनाक्रम हुआ। यहां मामू भांजा बाजार का एक हिंदू व्यापारी मामू भांजा की मस्जिद में टोपी लगाकर नमाज पढ़ने पहुंच गया। इस दौरान मस्जिद में हिंदू व्यापारी के द्वारा टोपी लगाकर नमाज पढ़ने का किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद मस्जिद में हिंदू व्यापारी द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद यह खबर आसपास के दुकानदारों को लगी।

सभी दुकानदार दंग रह गए…. बाद में व्यापारी को मंदिर में ले जाकर शुद्धिकरण कराते हुए माफी मंगवाई गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी प्रदेश व्यापारी सुनील कुमार राजानी की मामू भांजा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शुक्रवार की शाम को पांच बजे की नमाज के समय हिंदू व्यापारी सुनील अचानक से मामू भांजा बाजार में ही स्थित मस्जिद में पहुंच गया। वहां टोपी लगाकर कतार में खड़े होकर अन्य नमाजियों को देखकर नमाज पढ़ने लगा।

कुछ ही देर में व्यापारी के मस्जिद में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने की खबर बाजार में लोगों को पता लगी। आक्रोशित व्यापारियों ने मस्जिद से निकलते ही उसको घेर लिया। इसके बाद उसको बाजार के ही मंदिर में ले जाकर शुद्धिकरण कराते हुए माफी मंगवाई गईं और उसके बाद में वह अपने घर चला गया.इस मामले पर दुकानदार गिरिराज माहेश्वरी ने बताया कि मामू भांजा मार्केट में गिरिराज इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है।

हिंदू व्यापारी के मस्जिद में टोपी लगाकर नमाज पढ़ने को लेकर लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से हिंदू व्यापारी बीमार चल रहा है और कुछ दिन पहले पैरालिसिस हो गया था। जिसके चलते उसकी दवाइयां भी चल रही थी और उनका मानसिंक संतुलन खराब हो गया था। यही वजह है कि उन्होंने मस्जिद में नमाज पढ़ने जैसा गलत कदम उठा लिया. जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो उस वीडियो को सभी व्यापारियों ने देखा।‌ इसके बाद सभी व्यापारियों द्वारा उस व्यापारी को मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना कराते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए अपनी गलती स्वीकार की। साथ ही उन्होंने माफी मांगते हुए कहा आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।

फकीर की बात मानी…. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं व्यापारी मोनू अग्रवाल ने इस मामले को लेकर कहा- कोई फकीर करीब एक हफ्ते पहले हिंदू व्यापारी सुनील कुमार की दुकान पर मांगने के लिए आया था। फकीर व्यापारी से बोला- आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा है इसीलिए एक बार मस्जिद में नमाज पढ़ लेंगे तो आपका स्वास्थ ठीक हो जाएगा। यही वजह है कि उस फकीर की बात पर हिंदू व्यापारी शुक्रवार को जुम्मा अलविदा के दिन मस्जिद में नमाज पढ़ आए। जो कि बहुत गलत बात है।

ऐसे मांगी व्यापारी ने माफी... मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व्यापारी ने मंदिर में हनुमान की मूर्ति के सामने कसम खाते हुए कहा- जो गलती मुझसे हुई है वो मेरी आखिरी गलती है। मैं हनुमान बाबा को साक्षी मानकर यह कसम खाता हूं कि मै हिंदू हूं और हिंदुत्व की ही बातें करूंगा. कभी मस्जिद नहीं जाऊंगा और किसी के बहकावे में आकर कभी कुछ नहीं करूंगा।

Punjab: भगवंत मान का विरोध बेअसर, BBMB का बड़ा फैसला, हरियाणा को मिले 4500 क्यूसेक पानी 
हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 10 लोगों की मौत; दर्जनों घायल
आतंकी खतरे के बीच वाराणसी के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा अभेद! चप्पे-चप्पे पर रहता है कड़ा पहरा
फेसबुक से पटाया, लिव-इन में रहा, एक बेटी हुई, अब बिहार से गिरफ्तार हुआ कोरियाई नागरिक
OMG 🛑 “वंदेभारत” के वेज खाने में निकला कॉकरोच 😳 शिकायत बाद IRCTC ने मांगी माफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?