CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पेट दर्द को हार्ट अटैक बोल एंजियोप्लास्टी कर दी, फर्जी डॉक्टर नरेंद्र का एक और कारनामा, बेटे ने कहा- “आरोपी पर दर्ज हो मर्डर केस”

पेट दर्द को हार्ट अटैक बोल एंजियोप्लास्टी कर दी, फर्जी डॉक्टर नरेंद्र का एक और कारनामा, बेटे ने कहा- “आरोपी पर दर्ज हो मर्डर केस”

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पदस्थ रहे अपोलो अस्पताल के फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का एक और कारनामा सामने आया है।

Contents
  • अपॉइंटमेंट लेने के बाद बताया हार्ट पेशेंट
  • फर्जी डिग्री सामने आने के बाद की शिकायत
  • पूछताछ के लिए जल्द दमोह जाएगी पुलिस
  • इधर, कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर से की शिकायत

उसने पेट दर्द से परेशान व्यवसायी को हार्ट का पेशेंट बताया और एंजियोप्लास्टी कर दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

अब 19 साल बाद बेटे ने इस मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है, जिसमें उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन के साथ ही आरोपी डॉक्टर पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।

तोरवा निवासी सुरेश डोडेजा फल व्यवसायी हैं। गुरुवार को उन्होंने सरकंडा थाना पहुंचकर डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके पिता भगतराम डोडेजा (58) आदर्श फूट वियर के संचालक थे। 26 नवंबर 2006 को अचानक उनके पेट में दर्द हुआ, तब उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लेकर गए।

अपॉइंटमेंट लेने के बाद बताया हार्ट पेशेंट

इस दौरान उन्होंने अपोलो अस्पताल के डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ जॉन केम से अपॉइंटमेंट लिया। शुरुआती जांच के बाद उन्होंने भगतराम को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया। जिसके बाद बताया कि उन्हें हार्ट की समस्या है और एंजियोप्लास्टी करना पड़ेगा। उनसे दो लाख रुपए जमा कराया गया। फिर उन्हें आईसीयू में रखा गया, जिसके बाद देर रात उनकी मौत हो गई।

फर्जी डिग्री सामने आने के बाद की शिकायत

सुरेश डोडेजा ने बताया कि उस समय मामला दबा दिया गया। अब जब पता चला है कि फर्जी डॉक्टर के इलाज से दमोह में हार्ट सर्जरी और इलाज के बाद कई लोगों की मौत हो गई है। उसने ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का इलाज किया था।

इस मामले में उनके बेटे ने भी शिकायत की है। लिहाजा, उन्होंने भी पूरे मामले की शिकायत की।

पूछताछ के लिए जल्द दमोह जाएगी पुलिस

दमोह स्थित मिशन अस्पताल में पदस्थ डॉ. विक्रमादित्य के इलाज के बाद कई लोगों की मौत हो गई। इसकी शिकायत के बाद जांच में पता चला कि उनकी डिग्री ही फर्जी है। दमोह पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वह न्यायिक रिमांड पर है। ऐसे में बिलासपुर में दर्ज दोनों मामलों की पूछताछ के लिए टीम जल्द दमोह रवाना होगी।

इधर, कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर से की शिकायत

फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव और अपोलो प्रबंधन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर से शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि जिस तरह से अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने बिना डिग्री की जांच किए फर्जी डॉक्टर को नियुक्ति दी, उससे मरीजों का इलाज कराया और उनकी जानें चली गई।

ऐसे लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों की जीवन से खिलवाड़ न कर सके।

Authorized Portal : छत्तीसगढ़ में अब केवल अधिकृत पोर्टल से ही भरें आरटीओ ई-चालान
Phoolo Devi Rajya Sabha Candidate: छत्तीसगढ़ में पोस्टर पॉलिटिक्स तेज, कांग्रेस प्रत्याशी पर बीजेपी का तंज
Dantewada ATM damage news : ATM से पैसे नहीं निकले तो युवक ने गुस्से में तोड़ दी मशीन, पहुंचा जेल
Google का अलर्ट! 250 करोड़ Gmail यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत उठाएं ये कदम
इंटेल में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 25,000 कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dumartarai Wholesale Market : 8 जुलाई को होगा लोकार्पित, CM विष्णुदेव साय करेंगे प्रदेश को समर्पित

Dumartarai Wholesale Market

Fertilizer Distribution
Fertilizer Distribution : उर्वरक वितरण में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, महालक्ष्मी कृषि केंद्र का लाइसेंस निलंबित

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : खरीफ सीजन में…

Cage Wheel Tractor
Cage Wheel Tractor : सड़क पर केज व्हील वाले ट्रैक्टर दौड़े तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

सीजी भास्कर, 08 जुलाई।  खेतों में जुताई और…

Naya Raipur Nakti Village Demolition : 1930 की चकबंदी रिपोर्ट से 2024 के सरकारी पत्र तक…

Naya Raipur Nakti Village Demolition

DumarTara Wholesale Market
DumarTara Wholesale Market : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का करेंगे लोकार्पण, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई गति

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?