सीजी भास्कर, 29 नवंबर। अंबिकापुर शहर में आवारा कुत्तों (Ambikapur Dog Vaccination) की संख्या पर नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने नगर निगम अंबिकापुर ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम ने शहरभर में आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन (Anti Rabies Campaign) लगाना शुरू कर दिया है। यह अभियान शहर के सभी 48 वार्डों में सतत रूप से चलाया जाएगा। इसकी आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है।
नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि पशुपालन विभाग से वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करा ली गई है। निगम भी वैक्सीन की अलग से व्यवस्था करेगा। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के साथ बेजुबान संस्थान के प्रशिक्षित युवा वार्ड-वार्ड घूमकर टीकाकरण (Dog Vaccination Drive) कर रहे हैं। इस प्रक्रिया से न केवल कुत्तों का स्वास्थ्य सुधरेगा बल्कि शहर में रेबीज संक्रमण (Anti Rabies Protection) की आशंका भी काफी कम होगी।
सभी वार्डों में ‘भोजन स्थल’ निर्धारित
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शहर के सभी 48 वार्डों में कुत्तों के लिए भोजन स्थल (Feeding Points Setup) चिन्हांकित कर दिए गए हैं। नगर निगम ने इन स्थानों पर सूचना-बोर्ड भी लगा दिए हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे आवारा कुत्तों को भोजन देना चाहते हैं, तो निर्धारित स्थानों पर ही भोजन कराएं। इससे स्वच्छता बनी रहेगी और कुत्तों का समूह अनियंत्रित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटकने से बचेगा।
बिशनपुर में बनेगा डॉग शेल्टर, यहां होगी नसबंदी
आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने नगर निगम बिशनपुर क्षेत्र में एक अत्याधुनिक डॉग शेल्टर (Dog Shelter Development) विकसित कर रहा है। यहां पकड़े गए कुत्तों की नसबंदी, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और पुनर्वास की संपूर्ण व्यवस्था होगी। नगर निगम ने कुत्तों की देखभाल और संरक्षण के लिए कार्यरत बेजुबान संस्थान के साथ एमओयू भी किया है, जो वर्षों से शहर में हजारों आवारा कुत्तों को आश्रय, उपचार और भोजन उपलब्ध करा रहा है।
Ambikapur Dog Vaccination शहरवासियों से सहयोग की अपील
निगम अधिकारियों का मानना है कि व्यवस्थित टीकाकरण, नसबंदी और भोजन स्थल चिह्नांकन की संयुक्त प्रक्रिया से न केवल कुत्तों की संख्या नियंत्रण में आएगी, बल्कि मानव-कुत्ता संपर्क से होने वाली दुर्घटनाएं और रेबीज संक्रमण (Rabies Prevention Initiatives) का खतरा भी काफी कम होगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को सुरक्षित, स्वस्थ और मानवीय दृष्टि से संवेदनशील बनाने में सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।


