CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Factory Fire : मुर्रा फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडर लीकेज से पूरा परिसर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Ambikapur Factory Fire : मुर्रा फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडर लीकेज से पूरा परिसर जलकर राख, लाखों का नुकसान

By Newsdesk Admin
19/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 जनवरी। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरी में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुर्रा बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग (Ambikapur Factory Fire) लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग भड़की, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में फैक्ट्री के साथ-साथ उससे लगे मकान में रखा तैयार मुर्रा, कच्चा माल, मशीनें और घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम खजूरी में पत्थलगांव (रायगढ़) निवासी जगन्नाथ राम द्वारा एक मकान किराए पर लेकर मुर्रा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। फैक्ट्री के बगल में ही उन्होंने अपना आवास भी बनाया था। यहां बड़े पैमाने पर मुर्रा तैयार किया जाता था, जिसमें आसपास के ग्रामीण भी काम करते थे। रविवार शाम करीब चार बजे फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और हालात बेकाबू हो गए।

आग (Ambikapur Factory Fire) की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में रखा सारा सामान देखते ही देखते जल गया। घटना की सूचना मिलते ही अंबिकापुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा मुर्रा, कच्चा माल, मशीनें और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही दरिमा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आग लगने के कारणों की पुष्टि करने के साथ-साथ हुए नुकसान का आकलन कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी। यह घटना ग्रामीण इलाकों में अग्नि सुरक्षा और गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Tragic road accident in Takhatpur : एडिशनल एसपी के चाचा की बस की टक्कर से मौत
पहले मासूम बेटी को पिलाया, फिर मां ने खुद पी लिया जहर, हैरान कर देगी ये घटना की वजह
Mobile Tower Drama : शादी कराओ नहीं तो कूद जाऊंगी, प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी नाबालिग, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बछड़े को कुचलता निकल गया SECL का कोयला डंफर 🛑 विरोध में रात भर सड़क पर बैठे लोग 🛑 9 घंटे कोल परिवहन रहा बंद, देर रात पुलिस ने समझाइश दे हटाया
National Highway 43 Accident: अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs England 2nd T20 : मैनचेस्टर में भारत की रोमांचक हार, इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया

India vs England 2nd T20

Gariaband flood rescue : बगनई नदी में बाढ़ का कहर, पेड़ पर पूरी रात फंसे रहे 14 मजदूर

Gariaband flood rescue

Alpha box office collection : बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, दो दिन में 37.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Alpha box office collection

Iran High Alert : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर भारी भीड़ के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम

Iran High Alert

SEBI open market buyback : 1 अगस्त से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव

SEBI open market buyback

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?