CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Fraud News : जमीन बिक्री का झांसा देकर पटवारी ने शिक्षकों से ठगे 14 लाख, स्टांप पर लिखकर भी किया वादा

Ambikapur Fraud News : जमीन बिक्री का झांसा देकर पटवारी ने शिक्षकों से ठगे 14 लाख, स्टांप पर लिखकर भी किया वादा

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Ambikapur Fraud News
Ambikapur Fraud News

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। सरगुजा ज़िले के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक हल्का पटवारी (Ambikapur Fraud News) ने शिक्षकों से जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपी ने स्टांप पेपर पर सौदे का लिखित समझौता भी किया, लेकिन रजिस्ट्री से इंकार कर दिया। जब शिक्षकों ने जमीन मालिक महिला से संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि उसने कोई जमीन बेची ही नहीं थी। मामला खुलने पर पुलिस ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर के ग्राम करौली निवासी शिक्षक मुनेश्वर राम पैकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथी शिक्षक अनुक दास को ग्राम करौली में पदस्थ हल्का पटवारी जीवन प्रकाश एक्का (38) निवासी सिलसिला थाना लुंड्रा ने जमीन बिक्री के नाम पर ठगा। पटवारी ने गांव की हिरमनिया नामक महिला की जमीन बेचने का झांसा दिया और 16 लाख रुपये में सौदा तय कराया।

प्रार्थी मुनेश्वर, अनुक दास और सूर्यदेव तिग्गा ने मिलकर 26 दिसंबर 2024 को पटवारी को 9 लाख रुपये नकद दे दिए। पटवारी ने खुद और कथित विक्रेता हिरमनिया के नाम से स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी की, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। जब शिक्षकों ने रजिस्ट्री कराने को कहा, तो उसने महिला की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। बाद में 4 जनवरी 2025 को उसने और 5.12 लाख रुपये (Ambikapur Fraud News) लिए और रजिस्ट्री के लिए बार-बार टालता रहा।

जब शिक्षकों को संदेह हुआ तो उन्होंने असली भूमि स्वामी हिरमनिया से मुलाकात की। उसने साफ कहा कि उसने न तो जमीन बेची है और न ही पटवारी को इस संबंध में कोई अधिकार दिया। इसके बाद शिक्षकों ने तुरंत धौरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पटवारी द्वारा तैयार की गई स्टांप प्रतियां जब्त की गईं। आरोपी जीवन प्रकाश एक्का (Ambikapur Fraud News) को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जहां उसने महिला की जमीन बेचने का झूठा झांसा देकर रकम हड़पने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ईडी के सामने पेश हुए सुरेश रैना, 1xBet बेटिंग मामले में PMLA के तहत पूछताछ
Chhattisgarh Elderly Murder Cases: बुजुर्गों की हत्या में छत्तीसगढ़ सबसे आगे, NCRB रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले आंकड़े
वैशाली नगर में पहुंचा 2000 किलो करेला, 25 वर्ष से वितरण करवाते रहे हैं MLA रिकेश सेन
CGPSC Scam Bail : आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Tantrik Fraud Case
Raipur Tantrik Fraud Case : तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 150 ग्राम सोना ठगा, 6 महीने तक डराते रहे

Raipur Tantrik Fraud Case :इस घटना से एक…

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?