CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Stunt Case : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के बाद स्टंट, आठ लग्जरी वाहन जब्त

Ambikapur Stunt Case : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के बाद स्टंट, आठ लग्जरी वाहन जब्त

By Newsdesk Admin
24/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 24। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अंबिकापुर आगमन के बाद शहर में स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। चारपहिया वाहनों की खिड़कियों से लटककर स्टंट करने के मामले में पुलिस ने आठ लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई (Ambikapur Stunt Case) के तहत की गई है।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में तीन इनोवा, चार स्कॉर्पियो और एक अर्टिगा कार शामिल है। इसके साथ ही सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्टंट में शामिल अन्य वाहनों की पहचान और तलाश अभी जारी है। स्टंटबाजी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

यह घटना 23 जनवरी की शाम की है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे। उनके स्वागत में शहर के विभिन्न इलाकों से 15 से अधिक चारपहिया वाहनों का काफिला गांधी चौक पहुंचा। स्वागत कार्यक्रम के बाद युवक वाहनों में सवार होकर गांधी चौक, आकाशवाणी चौक, चोपड़ापारा, चौपाटी और नगर निगम कार्यालय क्षेत्र से गुजरते हुए स्टंटबाजी करने लगे। (Ambikapur Stunt Case) के दौरान युवकों ने वाहन की खिड़कियों पर बैठकर शोर-शराबा किया और मोबाइल से रील भी बनाई।

स्थानीय नागरिकों ने इस खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए और पुलिस को मौखिक सूचना दी। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन नंबरों की पहचान कर आठ वाहनों को जब्त किया गया। कुछ अन्य वाहनों की तलाश अभी जारी है।

प्रकरण में वाहन चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 281, 285, 3(5) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। (Ambikapur Stunt Case) में पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दे रही है।

पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश अग्रवाल ने कहा कि सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की जानलेवा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पुलिस ने स्कूल संचालकों और प्राचार्यों की बैठक लेकर फेयरवेल पार्टी के नाम पर होने वाली ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए थे।

CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल
Bilaspur Congress Road Protest : जर्जर सड़क पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में किया मछली पालन, प्रशासन को घेरा
School Vandalism Case: सरकारी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र के निशान, जली कुर्सियाँ और टूटी दीवारें
Chhattisgarh Rain Alert : बारिश से थोड़ी राहत, फिर भी उफान पर नदियां, 3 की मौत, हेलीकाप्टर से रेस्क्यू जारी
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?