CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच भीतरघात बताने गुप्त चिट्ठी पत्री का दौर, कई नेता दिल्ली रवाना, लॉबिंग जोरों पर, आदिवासी अध्यक्ष की उठी मांग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच भीतरघात बताने गुप्त चिट्ठी पत्री का दौर, कई नेता दिल्ली रवाना, लॉबिंग जोरों पर, आदिवासी अध्यक्ष की उठी मांग

By Newsdesk Admin
19/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। पहले विधानसभा-लोकसभा फिर निकाय चुनाव में बिगड़ते प्रदर्शन की वजह से कांग्रेस नेता खुल कर भीतरघात को हवा देते नजर आ रहे हैं। जो शिकवा शिकायतें कभी पार्टी के भीतर फोरम में होती थी वह अब खुलकर बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस और सार्वजनिक बयानों तक आ पहुंची है। एक के बाद एक चुनाव परिणामों में मिली करारी शिकस्त ने जहां कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है वहीं छत्तीसगढ़ में अलग अलग धड़ों में बंटे कांग्रेस नेता और संगठन के बीच भेदिए और भीतरघात का द्वंद सा चल पड़ा है। एक तरफ कुछ धड़ा पूरे संगठन में फेरबदल चाहता है तो दूसरी तरफ कहीं कहीं जिलाध्यक्ष ही पार्टी विधायक पर आरोप लगाते विधायक के निष्कासन की चाहत जता रहे हैं। यहां संगठन चला रहे नेता ही दर्द में नहीं हैं पूर्व विधायकों की पीड़ा भी सार्वजनिक हो चली है। कुल मिलाकर कांग्रेस संगठन का अंतर्द्वंद इतना गहराता जा रहा है कि राजनीतिक पंडित छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जल्द बड़े फेरबदल की भविष्यवाणी करने लगे हैं नतीजतन इस संभावना के लगाव से घिरे छत्तीसगढ़ के अनेक कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली दौड़ लगा दी है।

आपको बता दें कि संगठन नेतृत्व के दावेदार ही नहीं कांग्रेस के पूर्व विधायकों के भी अचानक दिल्ली निकल जाने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में बड़े नेता कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलों के बीच हर फोरम पर अपनी दावेदारी ठोकने निकल पड़े हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की अटकलों के बीच लॉबिंग भी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद अब दावा किया जा रहा है कि राज्य के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। पीसीसी अध्यक्ष के लिए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का नाम की चर्चा होने के बाद दिल्ली में बड़े नेताओं की लामबंदी होने लगी हैं और एक खेमा प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी आदिवासी नेता को सौंपने की मांग कर रहा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ ही पंजाब का भी प्रभार सौंपा गया है। भूपेश बघेल इन दिनों दिल्ली के ही दौरे पर है। दिल्ली दौरे में उन्होंने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों का दावा है कि भूपेश बघेल के बाद कई और नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और शिव डहरिया के भी दिल्ली पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक संतराम नेताम और फूलोदेवी नेताम भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक्टिव हो गई हैं। राहुल गांधी और भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष की अटकलों को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव का एक बड़ा बयान सामने आया कि सिर्फ जातीय या वर्गीय आधार पर पद नहीं मिलना चाहिए। यह भी जरूरी है कि कौन सबसे अच्छा नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर अमरजीत भगत प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते हैं तो उनके नाम पर भी विचार होना चाहिए। वे भी मंत्रिमंडल के सदस्य रहे हैं। बता दें अमरजीत भगत भूपेश बघेल कैबिनेट में मंत्री थे।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक नई डिमांड सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी सीएम का कार्ड खेला है। ऐसे में आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होनी चाहिए।

Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन
Chhattisgarh Train Update : बिलासपुर मंडल की 14 रद्द ट्रेनें फिर से बहाल, 7 अप्रैल तक सुचारू रूप से चलेंगी गाड़ियां
BJP Morcha Appointments : अल्पसंख्यक, SC और युवा मोर्चा में नई टीम, संगठन को मिली ताज़ा धार
27 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैम्पियन, मार्करम की यादगार सेंचुरी
Gang rape of tribal girl in Kawardha : छठ्ठी कार्यक्रम से लौटते वक्त वारदात, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?