CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amit Baghel FIR : अमित बघेल के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज, देशभर में 12वीं FIR

Amit Baghel FIR : अमित बघेल के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज, देशभर में 12वीं FIR

By Newsdesk Admin
23/11/2025
Share
HC Petition Dismissed
HC Petition Dismissed

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल (Amit Baghel FIR) पर कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने नया केस दर्ज किया है (Amit Baghel Controversy)। डिफेंस कॉलोनी इंद्रानगर निवासी रामकृष्ण पी ने बघेल के खिलाफ शिकायत की है।

Contents
  • अब पढ़िए अमित बघेल ने क्या कहा था
  • अलग-अलग थानों में दर्शनों FIR
  • (Amit Baghel FIR) क्या है मूर्ति विवाद

शिकायतकर्ता के अनुसार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने उनकी जाति और भगवान को अपशब्द बोलकर अपमान किया है (Caste Insult Case)। शिकायतकर्ता रामकृष्ण पी ने कहा कि वे अमित बघेल पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।

बेंगलुरु में FIR होने के बाद अब अमित बघेल के खिलाफ कुल 12 केस दर्ज हो चुके हैं (Nationwide FIRs)। रायपुर पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने अमित बघेल को फरार बताते हुए उन पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अलग-अलग परिचितों के घरों में छिप रहे हैं। रायपुर पुलिस का दावा है कि उनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

अब पढ़िए अमित बघेल ने क्या कहा था

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को लेकर 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। यह बयान वायरल होने के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर ही नहीं, बल्कि देशभर में विरोध प्रदर्शन किए।

अलग-अलग थानों में दर्शनों FIR

अमित बघेल के खिलाफ अग्रवाल और सिंधी समाज ने रायपुर के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में भी केस दर्ज किए गए हैं। इनमें बेंगलुरु, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज शामिल हैं।

(Amit Baghel FIR) क्या है मूर्ति विवाद

26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी थी। घटना के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। रविवार के हंगामे के बाद मूर्ति को दोबारा स्थापित कर दिया गया।

पुलिस ने सोमवार सुबह राम मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है और उसने नशे में मूर्ति तोड़ने की बात कबूल की है। आरोपी मनोज सतनामी, सारंगढ़ के पुसौर का रहने वाला है और पहले भी गांव में मारपीट कर चुका है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है और सेंद्री व रांची में उसका इलाज भी चल चुका है।

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: जनता ने लिखा सरकार को सीधा संदेश, पुलिस पंडाल में गूंजे बदलाव के सुर
Shocked by the death of his son, the father bit his tongue in the temple : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Three Youths Killed in Bike Crash : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक
Loan Recovery Agent Attack : फाइनेंस कंपनी की महिला एजेंट ने अधेड़ को घर में घुसकर किया लहूलुहान
Domestic Violence Attempt Balodabazar 2026: चरित्र संदेह में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Rally
Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 03 जुलाई।…

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?