CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विकास की धीमी रफ्तार पर फिर खफा हुए अनिल विज, आज 17 विभागों के अफसरों को करेंगे तलब

विकास की धीमी रफ्तार पर फिर खफा हुए अनिल विज, आज 17 विभागों के अफसरों को करेंगे तलब

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

22 मार्च 2025 :

अंबाला छावनी से सात बार विधायक बने अनिल विज (Anil Vij) के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई है। इसको लेकर मंत्री खफा हैं और सत्रह विभागों के अफसरों की शनिवार को बैठक बुला ली गई है।

अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक बुलाई गई है और सभी अधिकारियों को होमवर्क करके आने को कहा गया है। बैठक की सूचना डीसी द्वारा विभागों के अधिकारियों को लिखित तौर पर दे दी है।

इन दिक्कतों से जूझ रही है जनता

खासकर अंबाला छावनी नगर परिषद के कई कार्य अधर में लटके हैं, जिससे जनता को परेशानियां हो रही हैं। इन कार्यों में सबसे अहम अंबाला छावनी का कबाड़ी बाजार पुलिया का है, जिसकी कनेक्टिविटी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन की ओर टूट गई है। ऐसे में दूसरे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे जाम की स्थिति भी दिन भर बनी रहती है।

इसी तरह दूसरा काम अंबाला छावनी बारह क्रॉस रोड का है, जिसकी सड़क का निर्माण कार्य भी सालों से लटका हुआ है। हालांकि यह कार्य चल रहे हैं, लेकिन इनकी रफ्तार धीमी है।

ऐसे में माना जा रहा है कि नगर परिषद के अधिकारियों की खिंचाई होना तय है। क्योंकि कई बार मंच या बैठकों में इन कार्यों को दोहरा चुके हैं, लेकिन अब एक-एक कर अधिकारियों से हिसाब किताब लिया जाएगा।

12 मई 2023 में भी ली थी अधिकारियों की मीटिंग

मनोहर सरकार के कार्यकाल में गृह मंत्री रहे अनिल विज ने अंबाला कैंट के सर्किट हाउस में भी जिला के तमाम अधिकारियों की मीटिंग ली थी। इस दौरान 127 विकास कार्यों को लेकर अफसरों से जवाब तलब किए थे। यह वे कार्य थे, जो अधिकतर नगर परिषद से जुड़े थे, जबकि कुछ अन्य विभागों से जुड़े थे।

यह कार्य भी उस दौरान अधूरे थे, जबकि अब इनमें से कुछ तो पूरे हो गए हैं, जबकि कुछ ऐसे हैं, जो आज भी पूरे नहीं हो पाए हैं। अब नए एजेंडे में अधिकारी किन कार्यों को शामिल करते हैं, उस पर नजर रहेगी। इस पर अफसरों से विज जवाब तलब भी करेंगे।
यह हैं कुछ कार्य जो अभी अधर में हैं

अंबाला कैंट में कई ऐसे कार्य हैं, जो अभी अधर में लटके हैं। इनमें मल्टीलेवल पार्किंग में लिफ्ट का मामला है, जबकि इसी पर अभी काम चल रहा है। इसको लेकर नगर परिषद ने कई बार टेंडर लगाए, लेकिन कोई ठेकेदार नहीं आया। हालांकि विज इसका उद्घाटन कर चुके हैं, जबकि लिफ्ट का काम भी इस में होना है।

दूसरी ओर अंबाला कैंट में धर्मशालाओं का निर्माण कार्य को लेकर भी काम होना है। कुछ की रिपेयर होनी है, जबकि कई नई बनाई जानी है। कुछ हैं जो अधूरी हैं, जिनको लेकर अधिकारियों से जवाब तलबी की जाएगी। इसके अलावा कैंट में सड़कों की रिपेयर, सफाई का मुद्दा भी उठ सकता है।

अंबाला कैंट में कबाड़ी बाजार में राजकीय स्नातकोत्तर कालेज के पास बन रही पुलिया का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण आम जनता परेशानियां झेल रही है। इसके अलावा बारह क्रास रोड पर सेवा समिति चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क भी सालों से अधूरी पड़ी है, जबकि इसका निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है।

इसी तरह बारह क्रास रोड बिजली विभाग सब डिविजन नंबर एक के सामने की सड़क भी खस्ताहाल होती जा रही है। इसी तरह विजय रतन चौक पर पुलिया का काम शुरू किया जाना है जो आज तक नहीं हो पाया। अंबाला-जगाधरी रोड पर दमकल विभाग की बिल्डिंग का प्रोजेक्ट लटका है।

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर नाइट फूड स्ट्रीट का प्रोजेक्ट है, जो आज तक शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा सालों बीतने के बाद स्ट्राम वाटर प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ।, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट (खुड्डा, बारह क्रास रोड, मछौंडा) आज तक नहीं बन पाए हैं। इसके अलावा रामबाग रोड पर शापिंग कांप्लैक्स का प्रोजेक्ट आज तक शुरू नहीं हो पाया।

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली विधानसभा में आज दूसरी CAG रिपोर्ट होगी पेश, कई बड़े राज आएंगे सामने
डेढ़ साल जेल में रहने के बाद बाहर आएंगी 540 करोड़ के करप्शन की आरोपी Suspend अफसर सौम्या चौरसिया, कड़े शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला व मनी लांड्रिंग केस में दी अंतरिम जमानत
पहलगाम आतंकी हमला: आग-बबूला हुए शाहनवाज हुसैन और VIP सुप्रीमो, पढ़िए घटना पर किसने क्या कहा
अभी NO…’ बोलकर सोने चली गई पत्नी, गुस्साए पति ने 12 बार चाकू से किया वार, दिल दहला देगी मर्डर की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?