CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, कोर्ट ने दिया गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज करने का आदेश

ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, कोर्ट ने दिया गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज करने का आदेश

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

सीजी भास्कर 8 मई फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कुछ समय पहले ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए. हर तरफ से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उन्हें काफी फजीहत झेलनी पड़ी. हालांकि, मामला अभी शांत नहीं हुआ है. अब अनुराग को रायपुर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, कोर्ट का आदेश है कि अनुराग के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज हो.ब्राह्मणों के खिलाफ दिए बयान को लेकर अनुराग कश्यप बुरे फंस चुके हैं.

उच्च न्यायलय अधिवक्ता अंजिनेश अजय शुक्ला ने उनके खिलाफ शिकायत की थी. न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी आकांक्षा की बेंच ने फैसला सुनाया है और अनुराग के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं.इन धाराओं में दर्ज होगा मामलाअनुराग कश्यप के खिलाफ बीएनएस की धारा 196, 299 एवं 353 के अंतर्गत FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं. यानी वो दिए गए अपने बयान को लेकर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. जातिवाद पर कमेंट करते हुए अनुराग ने ब्राह्मणों पर टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई. और अब ये मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. उनका वो बयान ‘फुल’ फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आया था.अनुराग कश्यप ने मांगी थी माफीअपने बयान को लेकर अनुराग ने माफी भी मांगी थी.

माफी मांगते हुए उन्होंने लिखा था, “मैं गुस्से में किसी एक को जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया था और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा डाला. वो समाज, जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कंट्रीब्यूट कर रहे हैं. आज वो सब मुझसे आहत हैं. मेरा परिवार मुझसे आहत है. बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से और मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं.”अनुराग ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा था, “अब आगे से ऐसा न हो, मैं उसपर काम करूंगा और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा. आशा है आप मुझे माफ कर देंगे.”

India AI Factory Rise: क्या भारत बन रहा है दुनिया की नई ‘AI फैक्ट्री’?
Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की फिल्म पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, सीक्वल को लेकर सामने आया साफ प्लान
Personality Rights India : ‘दृश्यम 3’ से पहले बड़ा कदम: मोहनलाल पहुंचे हाईकोर्ट, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग
De De Pyaar De 2 Box Office: आठ दिन बाद भी कमाई सुस्त, मेकर्स की बेचैनी बढ़ी—दूसरे वीकेंड से उम्मीदें
Ranveer Sister Wedding: गोवा में रणवीर की बहन की शादी, दीपिका-रणवीर के नए अवतार पर फैंस फिदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?