CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी के लिए CM साय से गुहार: ‘कका मोर पत्नी भाग गिस’, वायरल हुई पति की भावुक अपील…

पत्नी के लिए CM साय से गुहार: ‘कका मोर पत्नी भाग गिस’, वायरल हुई पति की भावुक अपील…

By Newsdesk Admin 05/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहने वाले युवक की पत्नी तीन माह से लापता है। जिसे ढूंढने के लिए पति अब इंस्टा में रील्स बनाकर अपील कर रहा है। उसने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से भी अपील करते हुए कहा कि कका मेरी पत्नी भाग गई है। उसे खोज दीजिए।

Contents
सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्टपत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर भावुक अपीलसोशल मीडिया में बना मजाक, हजारों कॉल्स भी आ रहेपहले भी भाग चुकी है पत्नी इसलिए पुलिस नहीं दे रही ध्याननहीं आना है घर तो बता दे, मैं दूसरी शादी कर लूंगा- गौतम

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को 10 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो बनाकर मुड़पार निवासी गौतम मन्नेवार सोशल मीडिया पर फेमस भी हो गया है और उसके हजारों फालोअर्स बन गए हैं।

युवक को उम्मीद है कि भावुक वीडियो देखकर उसकी पत्नी लौट आएगी। वह यह भी कह रहा है कि उसे घर नहीं आना है तो तलाक दे दे, ताकि वह अपने और बच्चे की देखभाल कर सके।

सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट

दरअसल, सीपत क्षेत्र के ग्राम मुड़पार निवासी गौतम मन्नेवार किराना दुकान चलाता है। उसकी पत्नी कुसुम बीते जनवरी महीने से लापता है। जिसे वह खोज-खोजकर परेशान है। उसने सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

एक बार वह घर लौट आई थी, जिसके बाद दोबारा गायब हो गई है। ऐसे में अब पुलिस भी उसकी तलाश नहीं कर रही है। वहीं, अपनी गुमशुदा पत्नी की तलाश करने के लिए गौतम मन्नेवार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उसने इंस्टाग्राम पर भावुक रील बनाकर शेयर किया है। उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग उसकी कॉपी भी कर रहे हैं।

पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर भावुक अपील

गौतम मन्नेवार ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग भावुक रील्स बनाए हैं, जिसमें वो अपनी पत्नी कुसुम से घर लौट आने की अपील कर रहा है। वीडियो में वो कह रहा है कि “कहां हो कुसुम, छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर तुम कहां चली गई हो? मैं अपना लूंगा, तुम घर आ जाओ वापस.” गौतम की इस सच्ची भावनाओं से भरी अपील ने लाखों दिलों को छू लिया है।

गौतम ने रील्स के जरिए शासन-प्रशासन से भी मदद मांगी है। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि प्रशासन मेरी पत्नी को ढूंढने में मदद करे और हमारी मुलाकात कराए।’

सोशल मीडिया में बना मजाक, हजारों कॉल्स भी आ रहे

गौतम ने बताया कि उसने सोशल मीडिया का सहारा इसलिए लिया ताकि उसकी पत्नी कहीं से वीडियो देखे तो घर लौट आए। लेकिन, वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उसका मजाक भी बनाया।

इस दौरान हजारों फोन कॉल्स भी आ रहे हैं, जिससे वो परेशान हो गया है। फोन करने वाले कई लोग उसका मजाक भी उड़ाते हैं, जिससे परेशान होकर उसने अपना फोन साइलेंट मोड पर डाल दिया है और अब कॉल रिसीव नहीं कर रहा है।

पहले भी भाग चुकी है पत्नी इसलिए पुलिस नहीं दे रही ध्यान

गौतम के अनुसार, इससे पहले भी उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। तब उसने पुलिस की मदद से उसे खोज कर घर वापस लाया था। इस बार जब वह गई है, तो उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

उसने सीपत थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन, पुलिस गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है और न ही उसकी तलाश कर रही है।

नहीं आना है घर तो बता दे, मैं दूसरी शादी कर लूंगा- गौतम

गौतम ने बताया कि उसका ससुराल गांव में ही है। उसने कुसुम से लव मैरिज की थी। पत्नी के जाने के बाद से वो अपनी दुकानदारी संभाल रहा है। साथ ही दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेले रहने को मजबूर है। बच्चों की देखभाल के साथ घर का सारा काम उसे अकेले करना पड़ रहा है। जिससे वो मानसिक रूप से परेशान है।

उसका कहना है कि अगर उसकी पत्नी को साथ नहीं रहना है तो वो तलाक दे दे, ताकि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए दूसरी शादी कर सके और सामान्य जीवन जी सके।

You Might Also Like

Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम

CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक

Gulf Tension: बसरा पोर्ट के पास तेल टैंकरों पर हमला, खाड़ी में बढ़ता संकट और वैश्विक बाजार पर असर

Bhavna Bohra Assembly Question : भावना बोहरा ने सदन में उठाया खिलाड़ियों-शिक्षकों समेत अतिक्रमण और यातायात का मुद्दा

High Court Rape Case Verdict: 20 साल पुराने मामले में आरोपी बरी, अदालत ने कहा—सहमति से बने संबंध को हर हाल में दुष्कर्म नहीं माना जा सकता

Newsdesk Admin 05/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम

Egg Export Crisis : मध्य पूर्व में बढ़ते…

CG Teachers Promotion Process
CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक

सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शिक्षा…

Lemon Fenugreek Water Benefits
Lemon Fenugreek Water Benefits : रोज नींबू-मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस देसी ड्रिंक के जबरदस्त फायदे

सीजी भास्कर, 12 मार्च। स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक…

Petrol Diesel LPG Supply Sommittee
Petrol Diesel LPG Supply Sommittee : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर केंद्र का बड़ा फैसला, अमित शाह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमिटी

सीजी भास्कर, 12 मार्च। देश में पेट्रोल, डीजल…

Team India Next T20 Match Date
Team India Next T20 Match Date : T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला टी20 मैच? सामने आई तारीख

सीजी भास्कर, 12 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम ने…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम

12/03/2026
CG Teachers Promotion Process
छत्तीसगढ़

CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक

12/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Gulf Tension: बसरा पोर्ट के पास तेल टैंकरों पर हमला, खाड़ी में बढ़ता संकट और वैश्विक बाजार पर असर

12/03/2026
Bhavna Bohra Assembly Question
छत्तीसगढ़

Bhavna Bohra Assembly Question : भावना बोहरा ने सदन में उठाया खिलाड़ियों-शिक्षकों समेत अतिक्रमण और यातायात का मुद्दा

12/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?