CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेंगे 3 लाख तक के पुरस्कार

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेंगे 3 लाख तक के पुरस्कार

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के राज्य खेल अलंकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खेल निदेशक तनुजा सलाम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन केवल खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रदेश के सभी 33 जिलों के खेल अधिकारियों और राज्य खेल संघों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर अंतिम तिथि के तीन दिन के भीतर उन्हें संचालनालय भेजा जाए।

राज्य खेल अलंकरण के तहत शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार में राष्ट्रीय खेल या राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेता तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को अधिकतम 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं शहीद कौशल यादव पुरस्कार के तहत जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये की सम्मान राशि मिलेगी।

इसके अलावा शहीद विनोद चौबे सम्मान के तहत 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के खेल दिग्गजों को 25 हजार रुपये तथा शहीद पंकज विक्रम सम्मान के तहत लगातार पांच वर्षों में चार बार सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

दलीय खेलों में चार खिलाड़ियों वाली सीनियर टीम को 2 लाख रुपये और जूनियर टीम को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं चार से अधिक खिलाड़ियों वाली सीनियर टीम को 5 लाख रुपये तथा जूनियर टीम को 3 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। सभी सम्मानित खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर और टाई भी प्रदान किए जाएंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को खेलवृत्ति भी दी जाएगी। वहीं वर्ष 2025-26 के दौरान सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि मिलेगी। खेल संघों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रेरणा निधि भी प्रदान की जाएगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है और आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए राज्य खेल संघ की अनुशंसा अनिवार्य होगी। यदि किसी पात्र खिलाड़ी का नाम संबंधित संघ नहीं भेजता है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला खेल कार्यालय या खेल संचालनालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Atal Utkrisht Shiksha Yojana : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप को मिला नया आसमान, संस्कार सिटी स्कूल में मिलेगी 12वीं तक मुफ्त शिक्षा
Bilaspur Municipal Commissioner Charge : प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला निगम का जिम्मा, समयबद्ध विकास को बताया पहली प्राथमिकता
CGBSE Exam Preparation 2026: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज, छात्रों की सहूलियत को सबसे ऊपर रखा गया
PCC अध्यक्ष बैज निकालेंगे छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा, 27 सितंबर को गिरौदपुरी से होगी शुरू, 2 अक्टूबर को रायपुर में समापन, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 125 किलोमीटर पैदल चलेंगे कांग्रेसी
Good News : छत्तीसगढ़ के किडनी पेशेंट को अब डायलिसिस कराने नहीं लगानी होगी दौड़ ✅ छत्तीसगढ़ सरकार ने साइन किया MoU, नि:शुल्क 39 मशीनें स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?