CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » APSEZ के MD करण अदाणी बोले- दूसरे चरण में ₹13,000 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी, देश का पहला 100% ट्रांसशिपमेंट हब बनेगा विझिंजम

APSEZ के MD करण अदाणी बोले- दूसरे चरण में ₹13,000 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी, देश का पहला 100% ट्रांसशिपमेंट हब बनेगा विझिंजम

By Newsdesk Admin 06/05/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मई अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने ऐलान किया है कि विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट के दूसरे चरण में 13,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इस निवेश से इस गहरे समुद्री बंदरगाह की कार्गो हैंडलिंग क्षमता मौजूदा 1.2 मिलियन TEUs (ट्वेंटी-फुट इक्विवैलेंट यूनिट्स) से बढ़कर 2028 तक लगभग 5 मिलियन TEUs हो जाएगी.

करण अदाणी ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि APSEZ (अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन) तीन प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस कर रहा है— मरीन बिजनेस, लॉजिस्टिक्स और एग्री-लॉजिस्टिक्स. उन्होंने कहा, ‘हम भारत में ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर भी अपने मरीन बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मई को करीब 8,867 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट का उद्घाटन किया. अब इसके दूसरे चरण में निवेश की घोषणा की गई है.100% ट्रांसशिपमेंट पोर्ट होगा विझिंजमकरण अदाणी ने बताया कि अदाणी ग्रुप के अन्य पोर्ट घरेलू माल और आयात-निर्यात पर केंद्रित हैं, जबकि विझिंजम पोर्ट 100% ट्रांसशिपमेंट पोर्ट होगा.

ट्रांसशिपमेंट पोर्ट वह होता है जहाँ एक जहाज से उतारा गया माल दूसरे जहाज में लोड कर आगे भेजा जाता है.उन्होंने कहा कि अभी भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट माल सिंगापुर, कोलंबो, सलालाह और दुबई जैसे विदेशी बंदरगाहों से होता है, जिससे देश को हर साल 200 से 220 मिलियन डॉलर का नुकसान होता है. विझिंजम पोर्ट के जरिए अब यह ट्रांसशिपमेंट भारत में ही किया जा सकेगा.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार की योजनाकरण अदाणी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में APSEZ विस्तार की संभावनाएं तलाश रहा है.

उन्होंने कहा कि वे उन देशों में निवेश करना चाहते हैं जहां भारत का पारंपरिक व्यापार रहा है. करण अदाणी ने बताया कि APSEZ देशभर में बड़े मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बना रहा है ताकि माल के आवागमन को आसान और तेज बनाया जा सके.वहीं, एग्री-लॉजिस्टिक्स के तहत अनाज भंडारण के लिए देशभर में आधुनिक साइलो (भंडारण टैंक) बनाए जाएंगे. करण अदाणी ने कहा, ‘आज अनाज को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाता, इसलिए हम साइलो बना रहे हैं.

IMEC को बताया रणनीतिक रूप से अहमकरण अदाणी ने कहा कि भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) एक बेहद अहम प्रोजेक्ट है जो सप्लाई चेन को आत्मनिर्भर बनाने और जोखिम कम करने में मदद करेगा. इसके पूरा होने पर भारत से यूरोप तक आयात-निर्यात तेज और सस्ता हो जाएगा.व्यक्तिगत जीवन और काम के प्रति जुनूनकरण अदाणी ने इंटरव्‍यू के दौरान अपनी दिनचर्या के बारे में भी बातचीत की.

उन्‍होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि वे रोज 16-17 घंटे काम करते हैं और उनकी पत्नी भी उतने ही घंटे काम करती हैं. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, ‘इसलिए हम दोनों साथ में तालमेल बना लेते हैं.’ करण (38), गौतम अदाणी के बड़े बेटे हैं और जनवरी 2024 से APSEZ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. APSEZ भारत का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है, जिसके पश्चिमी तट पर 7 और पूर्वी तट पर 8 पोर्ट्स और टर्मिनल्स हैं.

You Might Also Like

Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Newsdesk Admin 06/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
Government Office Fire
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप

09/02/2026
PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?