CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एआर रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें क्या हुआ

एआर रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें क्या हुआ

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एआर रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है. रहमान डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में हैं. उनका इलाज चल रहा है. एआर रहमान को क्या हुआ?बताया जा रहा है कि एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रहमान की एंजियोग्राम किया जा सकता है. हालांकि, अभी उनकी हेल्थ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन रहमान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर से उनके तमाम फैंस चिंता में हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. क्या होता है एंजियोग्राम?बता दें कि इस प्रोसेस के दौरान रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) की जांच की जाती है. इस प्रोसेस से किसी भी तरह की ब्लॉकेज और दूसरी दिक्कतों का आसानी से पता चल जाता है.अब कैसी है एआर रहमान की तबीयत?एआर रहमान के मैनेजर ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि रहमान को सीने में दर्द हुआ था, लेकिन अब मैनेजर ने बताया कि उन्हें गर्दन में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मैनेजर ने बताया- एआर रहमान को गर्दन में दर्द के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके जरूरी टेस्ट हुए हैं और कुछ घंटों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. रहमान अब बिल्कुल ठीक हैं.म्यूजिक के बादशाह हैं एआर रहमानएआर रहमान की बात करें तो उन्हें म्यूजिक की दुनिया का बादशाह माना जाता है. उन्हें बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी थी. 4 साल की छोटी उम्र में ही वो पियानो सीखने लगे थे. बचपन में ही वो कई सारे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाने लगे थे.  एआर रहमान के पिता आर.के शेखर तमिल और मलयालम फिल्मों के बड़े म्यूजिक कंपोजर थे. रहमान बचपन में ही पिता को म्यूजिक में असिस्ट करने लगे थे. इसी तरह उनकी सिंगिंग की जर्नी शुरू हुई. लेकिन जब वो 9 साल के थे, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था.

ऐसे में उन्हें छोटी उम्र में ही पढ़ाई के साथ काम करके परिवार को सपोर्ट करना पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रहमान ने हाई स्कूल के दोस्तों के साथ एक बैंड बनाया था. इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपना पूरा टाइम म्यूजिक को देना शुरू कर दिया था. वो कई बड़े संगीतकारों के साथ काम करने लगे और संघर्ष के बाद उन्हें मणिरत्नम की फिल्म रोजा में म्यूजिक कंपोज करने का मौका मिला. फिर बॉलीवुड में उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला के लिए म्यूजिक बनाया. उन्होंने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. रहमान म्यूजिक की दुनिया में आगे बढ़ते गए, उन्होंने अब तक कई फिल्मों में जबरदस्त म्यूजिक दिया है, जिसमें फिल्म ‘दिल से’ ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘ताल’, ‘दिल्ली 6’ ‘रंग दे बसंती’, और ‘रॉकस्टार’ शामिल हैं. आज वे देश के सबसे बड़े म्यूजिक कम्पोजर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. दुनियाभर में उनका नाम है

. रहमान को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्सम्यूजिक इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए संगीतकार एआर रहमान को अब तक कई पुरस्कारों से साम्मानित किया जा चुका है. रहमान को ऑस्कर के अलावा, नेशनल फिल्म अवॉर्ड, ग्रैमी अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समेत कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं.पत्नी से अलग हो चुके हैं रहमान कुछ समय पहले रहमान पत्नी सायरा बानो संग अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहे थे. साल 1995 में एआर रहमान और सायरा की शादी हुई थी. मगर 29 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. दोनों के तीन बच्चे हैं.

Quota Officer in Railway : आरक्षण सीटें खाली नहीं रहेंगी, रेलवे के हर विभाग में तैनात होगा ‘कोटा आफिसर’
‘जब मैं उठा, मेरे चारों….लाशें’ प्लेन क्रैश में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई खौफनाफ कहानी
Vedanta Power Plant accident : मंत्रियों ने रखा पक्ष, कहा- उच्च स्तरीय जांच के आदेश, दोषी पर होगी कार्रवाई…
Gas Supply Disruption Mumbai: मुंबई-ठाणे में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में CNG पंप बंद पड़ने से बढ़ी दिक्कतें
ड्रोन से हुई निगरानी, मस्जिदों के इर्द-गिर्द पुलिस रही तैनात, social media पर भी नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?