CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Army Recruitment Rally : नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, सेना भर्ती रैली पर भी लगी मुहर

Army Recruitment Rally : नौसेना के नए पोतों का नामकरण होगा छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर, सेना भर्ती रैली पर भी लगी मुहर

By Newsdesk Admin 06/10/2025
Share
Army Recruitment Rally
Army Recruitment Rally

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों (Army recruitment rally) के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि है। इस भूमि को उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां रक्षा क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक कार्य भी आरंभ करने का आग्रह किया।

सेना भर्ती रैली की मांग

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ में सेना में भर्ती होने के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति की भावना है। इस आधार पर उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि पूरे प्रदेश में विशेष “सेना भर्ती रैलियों” (Army recruitment rally) का आयोजन किया जाए, जिससे युवाओं को अपने ही प्रदेश में देश सेवा का अवसर मिल सके।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के इस आग्रह का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के हर कोने से योग्य युवाओं को सेना में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों (Army recruitment rally) के आयोजन का आश्वासन दिया।

छत्तीसगढ़ की नदियों पर आधारित नौसैनिक पोत

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियाँ — इंद्रावती, महानदी — केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि रक्षा मंत्रालय जब भी नए नौसैनिक पोत या जहाज लॉन्च करे, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों और क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए, जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर। यह न केवल प्रतीकात्मक रूप से सुंदर होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाएगा। रक्षा मंत्री ने इस सुझाव को सराहनीय बताते हुए कहा कि मंत्रालय इस पर गंभीरता से विचार करेगा।

औद्योगिक नीति और आत्मनिर्भर भारत से जुड़ा विजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि इसके तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन के अनुरूप है और इससे छत्तीसगढ़ में उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

You Might Also Like

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

CG Police Action : CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टे बरामद

Noise Pollution Action Bilaspur : ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती: रात 10 के बाद डीजे पर रोक, 12 से ज्यादा मॉडिफाइड वाहन जब्त

Railway Doubling Bastar : रेल विकास की पटरी पर बस्तर, दोहरीकरण से अमृत स्टेशन तक यात्रियों को मिलेगी नई रफ्तार

Electricity Tariff Public Hearing : बिजली टैरिफ पर जनता बोलेगी, नियामक आयोग ने जन-सुनवाई का पूरा कार्यक्रम किया जारी

Newsdesk Admin 06/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

World Radio Day
World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। विश्व रेडियो दिवस के…

OpenAI Codex Spark
OpenAI Codex Spark : OpenAI का नया धमाका! रियल-टाइम में कोड लिखने वाला AI मॉडल हुआ लॉन्च, डेवलपर्स को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। कोडिंग की दुनिया में…

CG Police Action
CG Police Action : CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टे बरामद

सीजी भास्कर 13 भास्कर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध…

Noise Pollution Action Bilaspur
Noise Pollution Action Bilaspur : ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती: रात 10 के बाद डीजे पर रोक, 12 से ज्यादा मॉडिफाइड वाहन जब्त

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान…

Railway Doubling Bastar
Railway Doubling Bastar : रेल विकास की पटरी पर बस्तर, दोहरीकरण से अमृत स्टेशन तक यात्रियों को मिलेगी नई रफ्तार

सीजी भास्कर 13 फ़रवरी। बस्तर अंचल में रेल…

You Might Also Like

World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
CG Police Action
अपराधछत्तीसगढ़

CG Police Action : CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टे बरामद

13/02/2026
Noise Pollution Action Bilaspur
छत्तीसगढ़

Noise Pollution Action Bilaspur : ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती: रात 10 के बाद डीजे पर रोक, 12 से ज्यादा मॉडिफाइड वाहन जब्त

13/02/2026
Railway Doubling Bastar
छत्तीसगढ़

Railway Doubling Bastar : रेल विकास की पटरी पर बस्तर, दोहरीकरण से अमृत स्टेशन तक यात्रियों को मिलेगी नई रफ्तार

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?