CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में भारत–पाक ‘ट्रिपल क्लैश’ की पूरी पटकथा

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में भारत–पाक ‘ट्रिपल क्लैश’ की पूरी पटकथा

By Newsdesk Admin 26/07/2025
Share
Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : इस वर्ष सितंबर में होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों टीमों सुपर फोर चरण में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं और यह मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को घोषणा की कि एशिया कप नौ से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों के बीच ग्रुप मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 सिंतबर को खेला जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के विरुद्ध करेगा।

टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग हैं। सभी मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे। इससे पहले नकवी ने ‘एक्स’ पर लिखा, मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तिथियों की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक होगा। हम इसमें शानदार क्रिकेट देखने की उम्मीद करते हैं। इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। एशिया कप के आयोजन स्थल का निर्णय 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में किया गया। इस बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया था।

टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआइ है, लेकिन यूएई में आयोजित किया जा रहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव के कारण 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर प्रतिस्पर्धा करने पर पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है।

एसीसी के प्रसारकों के साथ हुए समझौते के अनुसार, भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा और सुपर सिक्स चरण में भी उन्हें एक-दूसरे से भिड़ने का एक और मौका मिलेगा। दोनों टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो टूर्नामेंट में तीसरे मैच की भी संभावना होगी। भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए एशिया कप का यह सत्र टी20 प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। एशिया का प्रारूप आम तौर पर आइसीसी के अगले वैश्विक टूर्नामेंट के मुताबिक होता है।

एशिया कप का कार्यक्रम

तिथि, मैच

नौ सितंबर, अफगानिस्तान बनाम हांगकांग

10 सितंबर, भारत बनाम यूएई

11 सितंबर, बांग्लादेश बनाम हांगकांग

12 सितंबर, पाकिस्तान बनाम ओमान

13 सितंबर, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

14 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान

15 सितंबर, श्रीलंका बनाम हांगकांग

16 सितंबर, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान

17 सितंबर, पाकिस्तान बनाम यूएई

18 सितंबर, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

19 सितंबर, भारत बनाम ओमान

सुपर फोर कार्यक्रम

20 सितंबर, बी1 बनाम बी2

21 सितंबर, ए1 बनाम ए2 (संभावित भारत बनाम पाक)

23 सितंबर, ए2 बनाम बी1

24 सितंबर, ए1 बनाम बी2 

25 सितंबर, ए2 बनाम बी2

26 सितंबर, ए1 बनाम बी1

28 सितंबर, फाइनल

You Might Also Like

ICC Cricket World Cup League 2 : ईरान-इजरायल तनाव का असर क्रिकेट पर, ICC World Cup League-2 के 6 मैच टले

PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं

T20 Champion Prize Money : T20 वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम पर 27 करोड़ से ज्यादा की बारिश, जानिए उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी मिलेगी रकम

India vs Afghanistan ODI Series 2026: BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार वनडे सीरीज से खुलेगा नया अध्याय

IND vs AFG : भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल घोषित, कोहली-रोहित खेलेंगे

Newsdesk Admin 26/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

सीजी भास्कर, 5 मार्च। होली पर्व के बीच…

Sukma River Drowning
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के Sukma जिले…

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ से गोंदिया और…

Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल…

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

सीजी भास्कर, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में…

You Might Also Like

ICC Cricket World Cup League 2
खेल

ICC Cricket World Cup League 2 : ईरान-इजरायल तनाव का असर क्रिकेट पर, ICC World Cup League-2 के 6 मैच टले

05/03/2026
खेल

PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं

03/03/2026
खेल

T20 Champion Prize Money : T20 वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम पर 27 करोड़ से ज्यादा की बारिश, जानिए उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी मिलेगी रकम

02/03/2026
खेल

India vs Afghanistan ODI Series 2026: BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार वनडे सीरीज से खुलेगा नया अध्याय

02/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?