CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Assault on Naib Tehsildar : सीतापुर विधायक पर आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

Assault on Naib Tehsildar : सीतापुर विधायक पर आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। राजापुर उप तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। (Assault on Naib Tehsildar)

Contents
  • नायब तहसीलदार ने विधायक और समर्थकों पर लगाया हमला करने का आरोप
  • प्रशासन ने कहा- मामले में होगी कानूनी कार्रवाई : Assault on Naib Tehsildar

वहीं विधायक पक्ष ने नायब तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जमीन की फाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद : Assault on Naib Tehsildar

जानकारी के मुताबिक विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन से जुड़े शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी। आरोप है कि कई दिनों से उन्हें दफ्तर के चक्कर लगवाए जा रहे थे। बुधवार को जब वे उप तहसील कार्यालय पहुंचीं और फाइल पर हस्ताक्षर करने की बात कही तो नायब तहसीलदार भड़क गए। सीमा धनकी का आरोप है कि उनकी फाइल फेंक दी गई और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया।

इसके बाद उन्होंने विधायक रामकुमार टोप्पो को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद विधायक समर्थक उप तहसील कार्यालय पहुंच गए। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

नायब तहसीलदार ने विधायक और समर्थकों पर लगाया हमला करने का आरोप

नायब तहसीलदार तुषार मानिक का कहना है कि शाम के समय विधायक ने उन्हें दोबारा राजापुर बुलाया। वहां विधायक ने अपनी बहन के साथ कथित अभद्रता को लेकर सवाल किया। तुषार मानिक के मुताबिक उन्होंने अभद्रता से इनकार किया और कहा कि प्रक्रिया के तहत अगले दिन हस्ताक्षर किए जाएंगे।

आरोप है कि इसी बात पर विधायक समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दावा किया कि विधायक ने भी उन्हें अलग ले जाकर पीटा। मौके पर पहुंचे एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच-बचाव कर उन्हें वहां से बाहर निकाला और अंबिकापुर ले गए।

प्रशासन ने कहा- मामले में होगी कानूनी कार्रवाई : Assault on Naib Tehsildar

घटना के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक और अन्य राजस्व अधिकारी अंबिकापुर कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं विधायक पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई है।

सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ली गई है। नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

रायपुर में ठेला हटाने को लेकर विवाद, हिस्ट्रीशीटर ने दोस्तों संग मिलकर बेसबॉल-बैट से पीटा रायपुर2 घंटे पहले
Breaking News : कोयला-महादेव सट्टा नहीं शराब घोटाले से जुड़े हैं ED छापे के तार, भिलाई से दिल्ली तक मचा बवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बिल्डर अजय चौहान, ट्रांसपोर्टर संदीप सहित गब्बर के ठिकाने भी खंगाल रही ईडी
ईडी का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में छापा
कांग्रेस ने सोशल मीडिया ग्रुप से 5 प्रवक्ता हटाए, कहा- एक्टिव नहीं थे
Youth Stunt Controversy : भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का सड़क पर स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?