CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छात्राओं से दुष्कर्म का आरोपी सहायक प्रवक्ता सस्‍पेंड, जांच समिति गठित; अश्लील हरकत का वीड‍ियो हुआ था वायरल

छात्राओं से दुष्कर्म का आरोपी सहायक प्रवक्ता सस्‍पेंड, जांच समिति गठित; अश्लील हरकत का वीड‍ियो हुआ था वायरल

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

हाथरस , 17 मार्च 2025 :

Hathras News उत्तर प्रदेश के हाथरस जि‍ले में छात्राओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी सहायक प्रवक्ता डॉ. रजनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ल‍िया गया है। बागला महाविद्यालय प्रशासन ने भी रव‍िवार को उसे सस्‍पेंड कर दिया है। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है। इधर डीएम ने इस प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

छात्राओं के साथ दुष्कर्म में आरोपी सहायक प्रवक्ता डॉ. रजनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बागला महाविद्यालय प्रशासन ने भी कार्रवाई की है। रविवार को महाविद्यालय प्रबंधन ने उसे न‍िलंब‍ित कर दिया। साथ ही शहर छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। निलंबन अवधि में सुबह दस से शाम चार बजे महाविद्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है। इधर, डीएम ने इस प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसमें एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और बेसिक शिक्षा अधिकारी शामिल है।

इस संबंध में महाविद्यालय की छात्रा ने एक सप्ताह पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजा था। आरोप था कि भूगोल का सहायक प्रवक्ता डॉ. रजनीश छात्राओं का यौन शोषण कर रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं में फेल करने का डर और नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर यौन शोषण और दुष्कर्म करता है। अश्लील वीडियो व फोटो बनाता है। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आयोग के निर्देश के बाद साक्ष्य के आधार पर हाथरस गेट कोतवाली के उपनिरीक्षक सुनील कुमार की ओर से दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

डॉ. रजनीश मूलरूप से मथुरा के मांट तहसील के गांव जाबरा का रहने वाला है। वर्ष 2000 में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से नियुक्ति हुई थी। कुछ समय बाद ही भूगोल विभाग का अध्यक्ष बना दिया गया। आरोप है कि नियुक्ति के दिनों से ही प्रोफेसर गुल खिला रहा था। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप बागला ने बताया कि मुकदमे में गंभीर आरोप हैं। इसके चलते महाविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। प्रोफेसर को महाविद्यालय की सेवाओं से निलंबित कर दिया गया है। इधर चर्चा है कि प्रोफेसर अपने मोबाइल में ही अश्लीलता के वीडियो रिकॉर्ड करता था। मोबाइल खराब होने पर उसने किसी दुकान पर ठीक होने भेजा था। वहीं से वीडियो लीक हो गए।

पति के खिलाफ की जा रही साजिश

सहायक प्रवक्ता डॉ. रजनीश की पत्नी ने कहा है कि उनके पति के खिलाफ साजिश की जा रही है। सभी आरोप गलत है। कॉलेज में उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है, इसमें विभाग के कुछ लोग शामिल हैं। शिकायत करने वाला सामने क्यों नहीं आया। अगर इसकी जांच कराई जाए तो डिग्री कालेज के कुछ स्टाफ के लोग भी इसमें फसेंगे।

पत्नी, 3 बेटियां… फंदे पर लटके थे चारों के शव, घर का हाल देख सदमे में गया पति; ठाणे में मचा हड़कंप
CG News : सनकी पिता ने मासूम बच्चियों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
Antagarh Bada Tewda Violence : शव दफन को लेकर हिंसक झड़प, धर्मांतरण विवाद में बड़े तेवड़ा में उबाल
Sensation due to murder of lawyer : पत्नी से संबंधों के शक में क्लाइंट ने पत्थर से कुचलकर मार डाला
New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tantrik Ritual Case
Bilaspur Tantrik Ritual Case : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना, जमानत के लिए अनुष्ठान

Bilaspur Tantrik Ritual Case :पुलिस अभी पूरे मामले…

Balod Traffic Police Action
Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

Balod Traffic Police Action ; पुलिस ने कहा…

Chhattisgarh Police Transfer Stay
Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने राज्य…

Ram Mandir Trust CEO Selection
Ram Mandir Trust CEO Selection : CEO पद की दौड़ में 18 उम्मीदवार, 11-12 अगस्त को होगा अंतिम इंटरव्यू

Ram Mandir Trust CEO Selection : मंदिर की…

Chhattisgarh Chamber of Commerce
Chhattisgarh Chamber of Commerce : बिलासपुर में पहली बार उद्योग-व्यापार की समस्याओं और समाधान पर मंथन

Chhattisgarh Chamber of Commerce : चेंबर से जुड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?