सीजी भास्कर, 10 अप्रैल : छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों (Atmanand School Admission 2025) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जबकि इसकी शुरुआत 10 अप्रैल से होने वाली थी। आवेदन के बाद लॉटरी और सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 से 10 मई तक चलेगी। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 मई है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 403 अंग्रेजी और 348 हिंदी माध्यम के छात्रों को भर्ती किया जाएगा।
पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। कुल रिक्त सीटों का 25 प्रतिशत आवेदक बच्चों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया कम्प्यूटर के जरिए होगी। यदि रिक्त सीटों के लिए अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन केवल लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों (Atmanand School Admission 2025)में विद्यालय के क्षमता के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा। विद्यालयों में प्रवेश कक्षा 6वीं से कक्षा 9वीं में प्रवेश सोसाइटी के निर्णय के अनुसार लिए जाएंगे।
राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है।
लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फॉर्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर किसी स्कूल में सीटों से ज्यादा फॉर्म आएंगे, तो मई के दूसरे हफ्ते में लॉटरी होगी और फिर एडमिशन दिया जाएगा।
इस बार कितने स्कूलों में एडमिशन होगा (Atmanand School Admission 2025)
इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा।
इनमें से 403 इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं।
348 हिंदी मीडियम स्कूल हैं।
दोनों ही तरह के स्कूलों के लिए आवेदन भरने की सुविधा है।
इंग्लिश और हिंदी मीडियम – क्या फर्क है (Atmanand School Admission 2025)
इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पहली क्लास में करीब 40-50 सीटें होती हैं।
इसके अलावा जिन क्लासेस में सीट खाली होंगी, उनके लिए भी एडमिशन लिया जाएगा।
हिंदी मीडियम स्कूलों में बैठक क्षमता के हिसाब से एडमिशन होते हैं, वहां सीटें फिक्स नहीं होती।