CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर किया अटैक? एयर मार्शल बोले- आपका धन्यवाद…

पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर किया अटैक? एयर मार्शल बोले- आपका धन्यवाद…

By Newsdesk Admin 12/05/2025
Share

सीजी भास्कर 12 मई। ऑपरेशन सिंदूर पर सेना ने सोमवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है।

Contents
किराना हिल्स क्यों है अहम?सेना ने कल जारी की थीं तस्वीरें

सैटेलाइट इमेजरी में सरगोधा में मुशफ एयरबेस के रनवे पर हमला दिखाया गया था, जो कथित तौर पर किराना हिल्स के नीचे अंडरग्राउंड न्यूक्लियर स्टोरेज से जुड़ा हुआ था। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बेस पर भेदने वाले हथियारों से पाकिस्तान के इस परमाणु ठिकाने को भी निशाना बनाया गया है।

जब एयर मार्शल एके भारती से पूछा गया कि क्या भारत ने किराना हिल्स पर हमला किया है? तो उन्होंने कहा, ‘हमें यह बताने के लिए धन्यवाद कि किराना हिल्स में कुछ न्यूक्लियर स्टोरेज हैं, हमें इसके बारे में पता नहीं था. हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है, चाहे वहां कुछ भी हो और न ही बीते दिन की ब्रीफिंग में हमारी ओर से ऐसा कुछ बताया गया था।’

डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन (DGAO) एयर मार्शल एके भारती ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के किराना हिल्स न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना नहीं बनाया है। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 11 एयरबेस को टारगेट कर तबाह कर दिया है, जिनमें सरगोधा से लेकर नूर खान जैसे अहम सैन्य ठिकाने शामिल हैं।

एके भारती ने इस दौरान कहा कि हमारे सभी मिलिट्री बेस, सिस्टम पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं और भविष्य में जरूरत पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हमने जो फोटो दिखाए हैं उनसे जाहिर होता है कि तुर्की के ड्रोन हों, या फिर कहीं और के भी ड्रोन हों, हमारे काउंटर ट्रोन सिस्टम पूरी तरह से सक्षम हैं।

साथ ही ड्रोन को काउंटर करने की जो हमारी स्वदेशी टेक्नोलॉजी है, उसने दिखा दिया है, हम किसी भी तकनीकी को काउंटर कर सकते हैं, आपने तस्वीरों में हश्र देख भी लिया होग।

किराना हिल्स क्यों है अहम?

किराना हिल्स में अंडरग्राउंड फैसिलिटी सरगोधा एयरबेस से लगभग 8 किमी दूर स्थित है. करीब 70 वर्ग किमी के दायरे में फैली इस फैसिलिटी के पूरे इलाके को पाकिस्तान सरकार ने कब्जा कर रखा है। यह इलाके किसी भी तरह से संकट से पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता था।

इस ठिकाने से सड़क, रेल और एयर ट्रांसपोर्ट सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। दुनिया ने इस जगह के बारे में तब जाना जब अमेरिकी सैटेलाइट ने 1990 के आसपास पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे न्यूक्लियर टेस्ट की तैयारियों को पकड़ा। हालांकि अमेरिका के ऐतराज के बाद ये टेस्ट रद्द कर दिए गए थे। लेकिन फिर भी ऐसी आशंका है कि पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार यहां छिपाकर रखे है।

सेना ने कल जारी की थीं तस्वीरें

सेना ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को पाकिस्तान की कई जगहों पर एयर डिफेंस रडारों, एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को हुए हुए नुकसान के फोटो दिखाए थे।

एयर मार्शल भारती ने पुष्टि करते हुए कहा था कि ऑपरेशन के दौरान पसरूर, चुनियन और आरिफवाला में एयर डिफेंस रडार तबाह किए गए हैं।

भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 11 पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसके बाद सैटेलाइट तस्वीरों से इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड पर काफी नुकसान होने की पुष्टि हुई है। इनमें रफ़ीकी, मुरीदके, चकलाला, रहीम यार खान, सकर, चुनियन, पसरूर और सियालकोट में रडार सेंटर, कमांड और कंट्रोल सेंटर और गोला-बारूद डिपो शामिल थे।

You Might Also Like

Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Newsdesk Admin 12/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Public Transport Crisis Raipur: राजधानी की रफ्तार थमी, बसों की कमी से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

Public Transport Crisis Raipur Reality : राजधानी रायपुर…

Chhattisgarh Train Cancellation
Chhattisgarh Train Cancellation : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 7 गाड़ियां बीच रास्ते में होंगी समाप्त – यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने…

CG Viral Video
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। “परित्राणाय साधुनाम्” का संदेश…

Chhattisgarh Real Estate News
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात

सीजी भास्कर, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

AI Bike Theft Control Raipur: राजधानी में बाइक चोरों पर डिजिटल शिकंजा

AI Bike Theft Control Raipur Initiative : राजधानी…

You Might Also Like

Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
Sukma Tribal Drama
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

09/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?