CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी की कोशिश, फर्जी PA चढ़ा पुलिस के हत्थे

विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी की कोशिश, फर्जी PA चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहदेव को ओडिशा के पुरी जिले के अस्तरंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम उसे रायपुर लेकर पहुंची है।

पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक (PA) बताकर विधायक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए थे।

दरअसल, 25 मई को विधायक पुरंदर मिश्रा के पास एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को नितिन नवीन का PA बताते हुए कहा कि उनकी गाड़ी संबलपुर के जंगल क्षेत्र में फंस गई है और डीजल खत्म हो गया है। आरोपी ने तुरंत पैसों की जरूरत बताकर मदद मांगी।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया था कि कॉल करने वाला उड़िया टोन में बात कर रहा था और पीछे बच्चों की आवाज भी सुनाई दे रही थी। इसी भरोसे में उन्होंने अपने सेवक नारायण मिश्रा को पैसे ट्रांसफर करने कहा।

आरोपी ने पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में खाते में डलवाए। कुल 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग शुरू की, जिससे शक गहरा गया। जांच करने पर मामला ठगी का निकला।

मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी इसी तरह की ठगी की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में BJP के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से भी मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट की घटना हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

राज्यपाल और कृषि मंत्री के हाथों भिलाई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले 3 हजार से अधिक स्वच्छता वीरों का होगा सम्मान, कला मंदिर में सोमवार को विधायक रिकेश सेन का एक और बड़ा प्रयास
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ की 9 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द
Jashpur Police Action Case  :  वर्दीधारियों पर एसएसपी का ‘हंटर’! लंबे समय से गायब तीन आरक्षक सीधे नौकरी से बर्खास्त
Jail Wedding : सेंट्रल जेल बना शादी का मंडप, रेप के आरोपी संग युवती ने लिए सात फेरे
Naxal Elimination Campaign : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?