CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Average Marriage Age India : 62.5% लड़कियां 21 साल के बाद कर रहीं शादी, औसत आयु 23.8 वर्ष

Average Marriage Age India : 62.5% लड़कियां 21 साल के बाद कर रहीं शादी, औसत आयु 23.8 वर्ष

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Average Marriage Age India
Average Marriage Age India

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। महिला-पुरुष समानता और शिक्षा-रोजगार के अवसरों ने समाज में विवाह (Average Marriage Age India) की उम्र को लेकर बड़ा बदलाव किया है। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस)-2023 रिपोर्ट बताती है कि मध्य प्रदेश में 62.5 प्रतिशत लड़कियां अब 21 वर्ष की आयु के बाद ही विवाह कर रही हैं। इनका औसत विवाह आयु 23 वर्ष 8 माह यानी लगभग 23.8 वर्ष है।

यह आंकड़ा 2020 की तुलना में कहीं बेहतर है। तब केवल 56 प्रतिशत लड़कियां 21 के बाद शादी करती थीं, यानी तीन साल में यह अनुपात 6.5 प्रतिशत बढ़ा है। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रामीण (Average Marriage Age India) और शहरी क्षेत्रों के बीच अभी भी बड़ा अंतर है। ग्रामीण इलाकों में 57.5% और शहरी इलाकों में 80.2% लड़कियां 21 वर्ष के बाद शादी करना पसंद करती हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 72.2% है। यानी मध्य प्रदेश अभी कई राज्यों से पीछे है। उत्तराखंड (Average Marriage Age India) में यह आंकड़ा 84.2%, पंजाब में 83%, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में 81%, केरल में 80%, महाराष्ट्र में 78%, राजस्थान में 75.9% और गुजरात में 74.9% है। वहीं, ओडिशा 70%, बिहार 62.4% और झारखंड 53.9% पर है। पश्चिम बंगाल का औसत 48.8% दर्ज हुआ।

एसआरएस-2023 के अनुसार, 18 वर्ष से कम आयु में होने वाले विवाहों की स्थिति में खास बदलाव नहीं आया है। वर्ष 2020 में जहां 2.1% लड़कियों की शादी 18 से पहले हो रही थी, वहीं 2023 में यह घटकर 2% हो गई। हालांकि 18 से 20 वर्ष की आयु में विवाह का अनुपात 41.7% से घटकर 35.6% रह गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा और नौकरी के अवसर बढ़ने से शादी की उम्र में बढ़ोतरी हो रही है। यह बदलाव बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर भी अंकुश लगाने में मददगार साबित हो सकता है।

उपसरपंच के पति से परेशान ग्रामीण ने शरीर पर लिखा सुसाइड नोट, खाया जहर..
MP Government School Closure: घटते नामांकन से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, मध्य प्रदेश में हजारों स्कूलों के विलय की तैयारी
X Accounts : एक्स पर अश्लील कंटेंट्स के खिलाफ मस्क का सख्त एक्शन, 600 अकाउंट्स हुए डिलीट
Vi Extra Data Program बंद, प्रीपेड यूज़र्स के लिए नया सिरदर्द—क्यों रोक दी कंपनी ने ये सुविधा?
Kharge attacks BJP: ‘मुस्लिम लीग के साथ सरकार बनाई थी तब देशभक्ति कहां थी’—सदन में गरजा विपक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?