CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है। (Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case)

Contents
  • ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत-अनिल का इस्तीफा : Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
    • SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी
    • संजय राउत ने पूछा- उद्धव की ईंट कहां गई, केजरीवाल बोले- महापाप हुआ (Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case)

चंपत के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। राय के बाद ट्रस्टी अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में बड़ी भूमिका थी। एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे। उस वक्त चंपत को उनके दौरे से दूर रखा गया था, तभी से यह सुगबुगाहट थी कि उन्हें हटाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अब ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाएगा।

चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज कराई गई थी। इसमें चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। इसके बाद गुरुवार देर रात रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आज शुक्रवार को सभी 8 आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सोमवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपए बरामद किए गए हैं।

ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत-अनिल का इस्तीफा : Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case

SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। इसके 2 दिन बाद कार्रवाई हुई और मंदिर से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं। अनुकल्प लवकुश का जीजा है। ये दोनों अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं। वहीं, मनीष टिन्नू यादव का भतीजा है।

 

संजय राउत ने पूछा- उद्धव की ईंट कहां गई, केजरीवाल बोले- महापाप हुआ (Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case)

  • राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को ‘X’ पर पूछा, ‘राम मंदिर के लिए उद्धव की दान की हुई 4 किलो चांदी की कहां गई? अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।’
  • दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए। कहा- जिन्होंने महापाप किया, उन्हें कड़ी सजा मिले। FIR दिखावा है। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सनातन के मूल्यों को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी।’
यूपी में एक और नए एक्सप्रेस वे पर काम तेज, 22 जिलों से होकर गुजरेगा, बेहतर होगी कनेक्टिविटी
भिलाई सूर्या मॉल के 8 स्पा सेंटर्स में पुलिस छापा, मिली संदिग्ध ऐक्टिविटी, 10 युवतियों सहित 13 से पूछताछ
SP शशि मोहन सिंह Action मोड पर, कबाड़ी महिला के ठिकाने पर छापेमारी, 22 लाख 30 हजार कैश देख अवाक रह गई पुलिस टीम, 5 लाख का महंगा कबाड़ भी जब्त
CG Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की करी पूजा-अर्चना, वामपंथी उग्रवाद को लेकर समीक्षा बैठक शुरू
56 साल की महिला ने 33 वर्षीय प्रेमी संग रचाया षड्यंत्र, पति की बेरहमी से हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?