CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चादर ओढ़कर चारपाई पर सोया था युवक और ऊपर रेंग रही थी मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

चादर ओढ़कर चारपाई पर सोया था युवक और ऊपर रेंग रही थी मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। बागपत में सीसीटीवी में एक खौफनाक मंजर कैद हुआ है, जिसमें एक युवक चारपाई पर कंबल ओढ़कर सो रहा है और उसके ऊपर काला जहरीला सांप रेंग रहा है। जैसे ही युवक हिलता है तो सांप उसे डस लेता है। युवक लड़खड़ाते हुए चारपाई से उठता है और घबराहट में कमरे के दरवाजे के पास पहुंचता है।

पता चला है कि युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। यह रूह कंपा देने वाली घटना बागपत के छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव की है। युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। मनोज स्थानीय रेस्टोरेंट में काम करता था।

वह घटना के वक्त रेस्टोरेंट में ही बने एक कमरे में सो रहा था. रात के समय अचानक एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और मनोज को काट लिया।

यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सांप मनोज के ऊपर रेंग रहा है और जब वह उठता है तो उसे डस लेता है।

सांप के काटने के कुछ ही देर बाद मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई.।

ग्रामीणों ने बताया कि मनोज एक बेहद मेहनती लड़का था, जो रेस्टोरेंट में काम करके अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था. मनोज चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

कुछ वर्षों पहले उसके पिता का देहांत हो गया और बड़ा भाई गांव से बाहर काम करता है. ऐसे में घर की जिम्मेदारियां मनोज ने बहुत छोटी उम्र में ही संभाल ली थीं। वह रेस्टोरेंट में काम करके अपने परिवार के खर्च चलाने में मदद कर रहा था।

उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। गांव के लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे इस संकट की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके। इस घटना की CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बाईक पर घूम कर 100-100 रूपये में नशीला इंजेक्शन बेच रहा आरोपी हनुमान मंदिर के पास गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत
पाकिस्तान से तनाव के बीच शांति की नसीहत पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- ‘भारत को किसी के दबाव में…’
गाजियाबाद: हिंदू शादी की चल रही थी दावत, थूक से रोटी बना रहा था फरमान… वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
गरीबों की मसीहा है मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी की Girlfriend, मिली जब ये खुशी जम कर की Pizza 🍕 पार्टी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?